Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सिर्फ 15 मिनट में चेहरे को गोरा बनाए ये फेस पैक
अगर आप अपनी त्वचा को लेकर वाकई में सजग हैं तो हमारी सलाह है कि आप हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें और होममेड मास्क आदि का ही उपयोग करें।
इन दिनों बाजार में रसायनयुक्त प्रोडक्ट की भरमार हैं जिन्हें आप शौक से अपनी स्कीन पर एप्लाई करती हैं और वो धीरे-धीरे आपकी स्कीन की नेचुरल सुंदरता को बिगाड़ देते हैं।
Snapdeal Unbox Cash-Free Sale! Get Upto 80% Off on Fashion, Extra 10% With Axis Bank Cards*
अगर आप अपनी त्वचा को लेकर वाकई में सजग हैं तो हमारी सलाह है कि आप हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें और होममेड मास्क आदि का ही उपयोग करें। इससे आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार रहेगा और इसके कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें- झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक
हमारी किचेन में बादाम, हल्दी, अंडा और तेल जैसे कई उत्पाद होते हैं जो त्वचा का सुंदर बनाने के लिए काम में लाएं जा सकते हैं। कुछ लोग इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर लेते हैं जबकि कुछ लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है। चलिए आज हम आपको ऐसे मास्क के बारे में बताते हैं जिसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकती हैं:

स्टेप 1:
सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी लें, उसमें एक चम्मच पेट्रोलियम जैली मिलाएं और इसे पिघल जाने दें। पेट्रोलियम जैली एक अच्छा मॉश्चराइजर होता है और ये त्वचा को अच्छे से हाईड्रेट कर देती है। हालांकि, अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो इसे इस्तेमाल करने से बचें।

स्टेप 2:
चार या पांच बादाम लें और इन्हें आधा कप पानी में एक रात के लिए भिगो दें। सुबह में, इन बादाम को छिलकर पीस लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल त्वचा पर जमी हुई धूल को हटाने के लिए किया जाता है।

स्टेप 3:
एक अंडे को तोड़ लें और अंडे की जर्दी को सफेद वाले हिस्से से अलग कर दें। सफेद हिस्से को अच्छे से चला लें।

स्टेप 4:
जब पेट्रोलियम जेली पिघल जाएं तो उसे ठंडा होने दें। अब इसमें बादाम का पेस्ट मिला लें और बाद में अंडा मिला दें। सभी को अच्छे से फेंट लें। अब इसमें एक चम्म ऑर्गेनिक शहद मिला लें। इसके बाद, फिर से फेंट लें।

स्टेप 5:
अब अपने मुँह को साफ पानी से धो लें। अगर आपने मेकअप किया हुआ है तो उसे रिमूव कर लें। अपनी स्कीन को अच्छे से पोंछ लें। इसके बाद इस मास्क को चेहरे पर लगाएं।

स्टेप 6:
इस हर्बल मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद, इसे 15 से 20 मिनट के लिए यूँ ही छोड़ दें। आंखों के आसपास इसे न लगाएं। न ही मुँह के आसपास लगाएं।

स्टेप 7:
मास्क के ड्राई हो जाने पर, अपने मुँह पर पानी से छीेंटे मारें। इससे मास्क ढीला पड़ जाएगा। उंगलियों से इसे मसाज करके निकाल दें। सर्कुलर मोशन में ऐसा करें। आपको ये प्रक्रिया 2 मिनट तक करनी होगी।

स्टेप 8:
हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें। बाद में ठंडे पानी से धोएं। इससे चेहरे के छिद्र पूरी तरह से खुल जाएंगे।

स्टेप 9:
एक कॉटन बॉल लें और इसे गुलाब जल में डुबो लें। इससे चेहरे को क्लीन करें। गर्दन तक इसे ले जाएं। आपको बता दें कि गुलाबजल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम कर देता है।

स्टेप 10:
अब ऑयल फ्री मॉश्चराइजर लें और इसे हथेली पर मल लें। इससे चेहरे पर मसाज दें। मसाज को सही डायरेक्शन में देना बहुत जरूरी होता है। इससे त्वचा में ग्लो आता है।

निष्कर्ष-
यह एक आयुर्वेदिक मास्क है जो त्वचा पर किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं डालता है। इसे लगाने से त्वचा में निखार आ जाता है और आपको दो दिन में अंतर समझ में आ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
