Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ग्लीसरीन रोज़वॉटर और नींबू का चमत्कारी प्रभाव
ग्लीसरीन, रोज़वॉटर और नींबू के इस अद्भुत मिश्रण के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। ये मिश्रण त्वचा के पर चमत्कारी प्रभाव छोड़ते हैं और चेहरे की हर समस्या से निजात दिलाते हैं।
Amazon New year Sale 2016: Get 70% Off On Fashion and Accessories Now!
कहते हैं कि रोज़वॉटर यानी गुलाबजल को रोजाना प्रयोग करना चाहिये क्योंकि इसमें प्रोटीन और अन्य तत्व मौजूद होते हैं जिससे त्वचा साफ बनती है और अंदर से निखार आता है।
आज बोल्डस्काई ग्लीसरीन, रोज़वॉटर और नींबू के मिश्रण के फायदों के बारे में आपको जानकारी देने वाला है। इन प्राकृतिक मिश्रणों को मिला कर चेहरे पर लगाइये और नेचुरली खूबसूरत दिखिये। आइये जानते हैं इसका प्रयोग कैसे किया जा सकता है?

फेस स्प्रे बनाएं
इसे बनाने के लिये 20 ml रोज़वॉटर, 2 बूंद ग्लीसरीन और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और एयर टाइट शीशी में भर कर रख लें। जब भी आपकी त्वचा ड्राई लगे तब इससे चेहरे पर स्प्रे कर लें। आप इसे फाउंडेशन लगाने के बाद भी स्प्रे कर सकती हैं, जिससे चेहरे पर स्मूथ फिनिशिंग आ जाएगी।

क्लींजर
इसे बनाने के लिये 1 छोट चम्मच ग्लीसरीन, 1 चम्मच नींबू और 1 चम्मच रोज वॉटर मिक्स करें। इससे आप चेहरे को साफ करें लेकिन इसे लगाने के बाद चेहरे पर कोई भी रसायन युक्त प्रोडक्ट ना यूज़ करें।

स्क्रब
क्या आपकी स्किन ड्राई और पीली दिखती है? इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये ग्लीसरीन, रोजवॉटर और नींबू का रस मिलाइये और उसके साथ थोड़ी सी दरदरी शक्कर भी मिक्स कर लीजिये। इस पेस्ट को हफ्ते में चेहरे पर लगा कर स्क्रब कीजिये। इससे डेड स्किन हट जाएगी और नई तथा बेदाग त्वचा सामने आएगी।

मास्क
इस तीनों चीज़ों का मास्क बना कर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर नमी आती है। मास्क हमेशा गाढ़ा होना चाहिये। इसको लगाने से चेहरे पर मुंहासे भी कम होने शुरु हो जाएंगे क्योंकि यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया का नाश करता है।

मॉइस्चराइजर
इस मिश्रण में सबसे महत्वपूर्ण चीज़ ग्लीसरीन होती है जो सर्दियों में चेहरे को नमी प्रदान करती है। आप इन तीनों चीज़ों का मिश्रण चेहरे पर लगाइये और उसके 10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये। इससे त्वचा स्वस्थ दिखने लगेगी और रूखापन भी गायब हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
