Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
तैलीय त्वचा के लिये चंदन और हल्दी का फेस पैक
ऑइली स्किन या फिर तैलीय त्वचा वालों को अपना चेहरा साफ रखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ना वे कोई क्रीम लगा सकती हैं और मेकअप लगाने की तो बात ही छोड़ो।
ऑइली स्किन के लिये चंदन और मुल्तानी मिट्टी पावडर काफी अच्छे माने जाते हैं क्योंकि ये चेहरे से तेल को सोख लेते हैं और उसे ऑइली नहीं होने देते हैं।
अगर आप भी कुछ ऐसा प्राकृतिक इलाज चाहती हैं तो हमारा बताया हुआ चंदन पावडर का यह फेस पैक लगाना ना भूलें। आइये देखें इसे कैसे बनाया जाता है और इसके गुण क्या क्या हैं।

चंदन फेस पैक बनाने की विधि-
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच चंदन पावडर और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। फिर इसमें थोड़ा सा दूध मिला कर गाढा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
फिर जब यह पेस्ट सूख जाए तब चेहरे पर थोड़ा पानी लगाएं और फेस पैक को उगंलियों से रगड़ कर गोलाई में छुड़ाएं। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें और सुखा लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं।
यह कैसे काम करता है?
इस फेस पैक में मुल्तानी मिट्टी होता है जो चेहरे से एक्सट्रा तेल को सोख लेती है और उस पर से गंदगी तथा डेड स्किन को साफ करती है। इसके अलावा इसमें चंदन भी होता है, जो कि चेहरे को नमी प्रदान करता है और खुले पोर्स को छोटा करता है। इस पैक में हल्दी भी मिलाया जाता है, जो त्वचा का रंग साफ करने में मदद करता है। अगर इसे दूध के साथ मिला कर लगाया जाए तो चेहरे पर ग्लो आता है और सनबर्न तथा पिगमेंटेशन से राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
