Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
जानें, त्वचा को कैसे फायदा पहुंचाता है खीरा
खीरे को यूं नहीं सुपरफूड कहा जाता है, उसके कई स्वास्थ्यलाभ होते हैं। खीरा, बालों और त्वचा, दोनों के लिए लाभप्रद होता है। खीरे में 90 प्रतिशत पानी होता है और 10 प्रतिशत में विटामिन सी, पोषक तत्व और कैफीक एसिड होता है।
इसके सेवन से त्वचा में दमक बनी रहती है और खुजली आदि सही हो जाती है। साथ ही शरीर में कहीं सूजन हो, तो आराम मिलता है।
खीरे में विटामिन के और विटामिन सी होता है, साथ ही बीटा-कारोटेने व मैग्नीशियम भी होता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में काफी मददगार होता है।
थकी और बोझिल आंखों को सही करने में भी खीरा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके अलावा, खीरे के और कौन-कौन से स्वास्थ्य व सौंदर्य लाभ होते हैं:

1. सनबर्न सही करें:
अगर आपको सनबर्न अक्सर हो जाता है तो खीरे का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें और खीरे को पीस करके चेहरे पर रखें। इससे त्वचा की लालामी सही हो जाती है और खुजली भी नहीं होती है।

2. सेल्युलाईट से छुटकारा :
सेल्यूलाईट आमतौर पर जांघों, कूल्हों और पेट पर पाया जाता है। खीरे के जूस को शहद के साथ मिश्रित करके इसके प्रभावित क्षेत्र में लगाने पर आराम मिलता है। इससे त्वचा में कसाव आ जाता है और वहां के टिश्यू सही हो जाते हैं।

3. त्वचा के रंग में बदलाव:
खीरे के रस को त्वचा पर लगाने से उसके टोन में फर्क आ जाता है, चेहरे पर ब्राइटनेस बढ़ जाती है। आप चाहें तो इस रस में नींबू की बूंदें भी मिला सकते हैं। इससे और शाइन आ जाएगी।

4. डार्क सर्कल दूर करें:
आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ जाने पर खीरे के स्लाइस को आंखों पर रख लें, इससे डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।

5. छिद्रों को भर दें:
चेहरे की त्वचा पर कई बार छेंद हो जाते हैं जिसके कारण काफी गंदा लगता है। खीरे से जूस से मसाज करने पर ये छेंद भर जाते हैं और त्वचा में कसाव आ जाता है। जूस से चेहरे को मसाज करें और बाद में हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

6. आंखों में चमक लाएं:
कई बार आंखों के नीचे सूखापन आ जाता है जो देखने में काफी भद्दा लगता है। खीरे के पीस या रस को लगाने पर आराम मिलता है। खीरे में एस्कॉर्बिक अम्ल होता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक होता है और त्वचा को चमक प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications
