Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर में ऐसे करें स्टेप बाय स्टेप चेहरे की मसाज
हम सभी जानते हैं कि कंधे और पीठ की मालिश करने से कितना आराम मिलता है परन्तु क्या आप जानते हैं कि चेहरे की मसाज करने से चेहरे को कितना आराम मिलता है?
इससे न केवल चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है बल्कि इससे रक्त प्रवाह भी बढ़ता है। इसके अलावा यह चेहरे से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है। यह चेहरे पर जमा हुए तरल पदार्थों को बाहर निकालने तथा आँखों के नीचे की सूजन को कम करने में भी सहायक होता है।
हालाँकि आप मॉस्चराइज़र लगाते समय या नाईट क्रीम लगाते समय चेहरे की मालिश करती होंगी परन्तु चेहरे का मसाज करने की एक उचित तकनीक है। चाहे आप चेहरे की मालिश मॉस्चराइज़र से करें या अरोमाथेरेपी के किसी उत्पाद से, ब्यूटी एक्सपर्ट आपको इसे करने का सही तरीका बता रहे हैं।
जब आप अपने चहरे की मालिश करती हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि आप हमेशा ऊपर की दिशा में मसाज करें नीचे की दिशा में नहीं। आपको चेहरे की मसाज के ये विभिन्न प्रकार अपनाने चाहिए।

होंठ: अपनी उँगलियों के पोरों को ठोड़ी पर लायें तथा धीरे धीरे बाहर की ओर ले जाएँ। उँगलियों को धीरे धीरे अपने निचले होंठ की ओर लायें, ऊपर के होंठ की ओर लायें तथा नाक के दोनों ओर ले जाएँ।
गाल: अब अपनी उँगलियों को अपनी नाक के पास रखें तथा अपने गालों से कानों की तरफ मसाज करें।
कान: अपने कान और कान के ईयरलोब की गोलाकार दिशा में मसाज करें। ऐसा कई बार करें।
जॉ लाइन: अपने मुंह को बंद रखें तथा अपने जबड़े के चारों ओर छोटे छोटे सर्कल बनाते हुए मसाज करें।
आइब्रो: अपने अंगूठे और अनामिका की सहायता से अपनी आइब्रो के प्रारंभ से हलके हलके दबाते हुए आइब्रो के बाहर की ओर मसाज करें।
माथा: माथे के मध्य भाग से प्रारंभ करते हुए अपनी हेयर लाइन की ओर मसाज करें।
आँखें: अपनी उँगलियों को अपनी आँखों के पास रखें तथा अपनी आँखों के किनारों को ऊपर की ओर खींचें। अब अंगूठे की सहायता से अपनी पलकें बंद करें और आराम करें। चेहरे की मसाज होने के बाद एक स्पंज की सहायता से अतिरिक्त ऑइल या क्रीम निकाल दें।



Click it and Unblock the Notifications
