Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
गुड लुक्स और क्लीन स्किन के लिये लड़के आजमाएं ये 10 टिप्स
त्वचा की देखभाल केवल महिलाओं के लिये जरुरी नहीं है, बल्कि पुरुषों को भी गर्मी में अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिये। अगर लड़के खुद की त्वचा का ख्याल रखते हैं और अच्छी तरह से खुद की ग्रूमिंग करते हैं, तो दूसरों पर भी उनका इंप्रेशन अच्छा पड़ता है।
गुड लुक्स, साफ और चमकदार चेहरा आपको किसी के भी नज़र में हीरो बना सकता है। अगर आप सोंचते हैं कि लड़कियां ही अपनी स्किन की केयर ठीक प्रकार से कर सकती हैं, तो आप गलत हैं।
आज हम आपको ऐसे आसान स्किन केयर टिप्स बताएंगे, जो आप आराम से आजमा सकते हैं और अच्छे दिख सकते हैं। तो आइये जानते हैं उनके बारे में...

एक्सरसाइज करें
जो लोग फिट रहते हैं वे अंदर से भी अच्छा महसूस करते हैं। एक्सरसाइज करने से स्किन तक ऑक्सीजन और पोषण पहुंचता है। इससे त्वचा पर जल्दी झुर्रियां नहीं आती और आप यंग दिखते हैं।

चेहरे की सफाई
अपने चेहरे को रोजाना क्लींजर, टोनर और मॉइस्चराइजर से साफ करें। आपको अपने चेहरे के मुताबिक चीज़ों को यूज़ करना होगा।

ढेर सारा पानी पियें
चेहरे पर झुर्रियां तभी पडे़ंगी जब आपकी स्किन में पानी की कमी होगी। इसलिये हमेशा पानी पीते रहें। दिन में 6 से 7 गिलास पानी पियें।

थोड़ा आराम भी करें
यदि आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं होगी तो आपकी आंखें सूजी हुई नज़र आएंगी। जब हमें पूरी नींद नहीं मिलती तब हम थके हुए नज़र आते हैं। हमें लगभग 8 घंटे की नींद रोजाना लेनी चाहिये, नहीं तो आपके चेहरे से आपकी उम्र का साफ पता चलने लगेगा।

अच्छा खाइये
अपने आहार में फल और सब्जियों की मात्रा अधिक रखें, जिससे विटामिन का स्तर ऊंचा उठे। अगर आपको अपने खाने के जरिये विटामिन नहीं प्राप्त हो पा रहा है तो, मल्टीविटामिन की टैबलेट्स खाएं। फैटी फूड से दूर रहें क्योंकि इससे चेहरा ऑइली हो जाता है।

स्मोकिंग ना करें
स्मोकिंग करने से शरीर में ब्लड का फ्लो कम पड़ जाता है, जिससे स्किन तक साफ ब्लड नहीं पहुंच पाता। इससे स्किन स्मूथ भी नहीं दिखती।

शराब का सेवन ना करें
ज्यादा शराब का सेवन ना करें। इससे स्किन डीहाइड्रेट हो सकती है और रक्त परिसंचरण में बाधा आ सकती है। जिससे त्वचा की नमी छिन सकती है।

तनाव ना लें
दिमागी और शारीरिक रूप से तनाव बहुत खराब चीज़ है। इसका प्रभाव स्किन पर भी पड़ता है। इससे आपकी स्किन पर मुंहासे, सूजन और झाइयां हो सकती हैं।

धूप में ज्यादा देर ना रहें
अगर आप बहुत ज्यादा धूप में रहते हैं तो आपको SP15 या उससे उच्चा मात्रा वाली सनस्क्रीन लगानी चाहिये। अच्छा होगा कि आप सूरज की कड़ी धूप से अपनी त्वचा को बचाएं नहीं तो त्वचा रूखी हो जाएगी और स्किन कैंसर होने का डर भी रहेगा।

साबुन का प्रयोग
चेहरे पर साबुन का प्रयोग पीएच बैलेंस को बिगाड़ देता है और उसकी प्राकृतिक नमी को छीन लेता है। हमेशा सोप फ्री, एसिड बैलेंस क्लींजर का प्रयोग करें। चेहरा हमेशा गुनगुने पानी से धोएं। अगर पानी ज्यादा ठंडा या गरम रहेगा तो वो चेहरे की नमी को चुरा लेगा।



Click it and Unblock the Notifications
