Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों में पुरुषों के लिये 7 असरदार फेस पैक
पहले ज़माने के मुकाबले पुरुष अब अपना ख्याल ज्यादा रखने लगे हैं। वो ज़माना गया जब केवल रफ एंड टफ दिखना ही पुरुषों की पहचान हुआ करता था। आज महिलाओं की तरह पुरुष भी अपनी त्वचा का अच्छा खासा ख्याल रखने लगे हैं।
AMAZON FASHION SALE! Get 80% Off on Apparels, Valid only till 20th March Hurry
बात चाहे अपने बालों को नया लुक देने की हो या फिर चेहरे पर फेशियल, ब्लीच या फेस पैक लगाने की हो, पुरुष अब किसी चीज को नहीं नकारते। त्वचा की देखभाल करना केवल महिलाओं के लिये ही जरुरी नहीं है बल्कि पुरुषों को भी उतना ही ध्यान देना चाहिये।
पुरुषों की त्वचा महिलाओं के मुकाबले ज्यादा कठोर होती है, जिस वजह से उस पर साधारण साबुन, लोशन और क्रीम बेअसर हो जाते हैं।
पुरुषों को अपनी त्वचा की रेगुलर केयर करनी चाहिये, जिसके लिये नीचे दिये जा रहे हैं कुछ घरेलू फेशियल मास्क बनाने की विधि। इन मास्क को नियमित त्वचा पर लगाने से चेहरे की खोई हुई चमक दुबारा वापस लौट आएगी।

1. दही फेस पैक
अगर चेहरे पर बडे़ पोर्स हैं तो आपको दही और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाना चाहिये। इससे चेहरे का रंग भी साफ हो जाता है। आप चाहें तो दूसरा फेस पैक भी बना सकते हैं, जिसमें दही के साथ संतरे का छोटा टुकड़ा, 1 चम्मच एलो वेरा जैल मिक्स कर के साफ चेहरे पर 10 मिनट के लिये लगाएं।

2. ओटमील फेस पैक
ओटमील को मिक्सर में पीस कर एक कटोरे में निकालें। फिर उसमें कुछ बूंद उबलता हुआ पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे साफ चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

3. नींबू का फेस पैक
त्वचा पर अत्यधिक तेल आता है तो आपके लिये ये फेस पैक बहुत ही अच्छा रहेगा। इस पैक को बनाने के लिये 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू और थोड़ा सा ऑलिव ऑइल मिलाएं। फिर चेहरा धो कर इसे मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 निट के बाद गीले कपड़े से पोछ लें।

4. स्ट्रॉबेरी फेस पैक
स्ट्रॉबेरी में एसिड होता है जो चेहरे से डेड स्किन को साफ कर के चेहरे को मुलायम बनाता है। आपको बस कुछ स्ट्रॉबेरी को मैश कर के उसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑइल और 1 चम्मच शहद मिला पर चेहरे पर लगाना होगा। इससे चेहरे की सूजन भी कम हो जाती है। जब यह पैक सूख जाए तब चेहरे को धो लें।

5. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक ऑयली चेहरे के लिये काफी अच्छा होता है। इस पैक को बनाने के लिये मुल्तानी मिट्टी के साथ एलोवेरा, शहद और अंडा का पीला भाग मिला कर पेस्ट बनाएं। फिर चेहरे को धो कर इसे लगाएं और 10 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

6. केले और गुलाब जल का फेस पैक
यह फेस पैक चेहरे से मुहांसो का सफाया करता है और जमी हुई गंदगी निकालता है। इसे बनाने के लिये केले का पेस्ट बना कर उसमें गुलाब जल मिलाएं। आप इसमें ऑलिव ऑइल भी मिक्स कर सकते हैं। इस पैक को सूखने तक लगाएं और फिर चेहरे को पानी से धो लें।

7. बेसन और हल्दी फेस पैक
1 चम्मच बेसन को दूध या गुलाबजल के साथ मिक्स कर के उसमें 2 चुटकी हल्दी पावडर मिक्स करें। फिर चेहरे पर इसे लगा कर 15 मिनट के बाद इसे धो लें। यह फेस पैक हर तरह की स्किन के लिये अच्छा होता है। बेसन से चेहरा साफ होता है और सन टैनिंग मिटती है, जिससे चेहरा गोरा बनता है।



Click it and Unblock the Notifications
