Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
खूबसूरत बनने के लिये लगाएं ओटमील फेस मास्क
ओटमील ना केवल सुबह ब्रेकफास्ट में खाने के लिये प्रयोग होता है बल्कि इसके इस्तेमाल से आप चेहरे के लिये फेस मास्क भी तैयार कर सकती हैं।
ओटमील का फेस मास्क बहुत ही अच्छा होता है और यह किसी भी प्रकार की त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता। ओटमील से आप प्राकृतिक स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं।
इसके रेगुलर यूज़ से आपकी त्वचा से ब्लैकहेड हट जाएंगे और आपकी त्वचा में चमक आ जाएगी। आज हम आपको ओटमील के प्रयोग से कई प्रकार के फेस मास्क बनाना सिखाएंगे, जिनको घर पर बनाना आसान है। आइये जानते हैं...

ओटमील और गुलाबजल
इस पैक को बनाने के लिये 2 चम्मच ओटमील में 1 चम्मच शहद और गुलाबजल मिलाएं। फिर इसे चेहरे लगा कर 15 मिनट के बाद पानी से धो लें। इससे चेहरे पर तुरंत ग्लो आएगा।

ओटमील और नींबू
ओटमील, नींबू और जैतून का तेल 2:1:1 के भाग में मिलाएं। फिर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा हमेशा हाइड्रेट रहेगी और एक्ने नहीं होंगे।

ओटमील और दूध
दूध में ओट्स को उबाल लें, फिर इसे चेहरे पर ठंडा होने पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह ऑइली चेहरे के लिये काफी अच्छा होता है।

ओटमील और दही
चेहरे के बड़े पोर्स को कम करने के लिये ओटमील काफी अच्छा होता है। 3:1 के भाग मे ओट्स और दही को मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।

ओट्स, नींबू और बादाम
इस पैक को लगाने से चेहरा स्मूथ और गोरा बनता है। इन सभी सामग्रियों को मिला कर पेस्ट बना लें और फिर चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब हल्के गरम पानी से चेहरे को धो लें।

ओट्स और मुल्तानी मिट्टी
इस पैक को लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है। सभी सामग्रियों को मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। जब पैक सूख जाए तब उसमें ठंडा पानी मिलाएं।

बादाम और ओट्स
यह फेस पैक खुजली, सूजन, रैश और अन्य त्वचा संबन्धित समस्याओं को दूर करता है। सभी सामग्रियों को एक मात्रा में ले कर मिला लें और पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और बाद में ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
