Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
चेहरे पर लगाइये कद्दू का फेस पैक और देखिये इसका जादू
कद्दू एक ऐसी सब्जी है जो कोई भी अपने चेहरे पर प्रयोग कर सकता है। इसमें ऐसे अद्भुत गुण छुपे हुए हैं जो हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक कर सकता है।
यह एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड से भरा है जो त्वचा को गोरा और मुलायम बना देता है। इसमें मौजूद हाई फैटी एसिड और विटामिन ई भी पाया जाता है।
READ: गाजर का फेस पैक लगाएं और पाएं साफ गोरी त्वचा
अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो इसे अपने चेहरे पर जरुर लगाएं क्योंकि यह अत्यधिक तेल को निकलने से रोकता है। कद्दू चेहरे पर एक्ने होने से भी रोकता है। आप चाहें तो कद्दू का फेस मास्क बना कर चेहरे पर नियमित लगा सकती हैं। आज हम आपको चेहरे के लिये कद्दू के ढेर सारे प्रयोग बताएंगे। तो जरुर पढ़ें...

मुंहासों के लिये
कद्दू में विटामिन सी, ए और जिंक पाया जाता है जो एक्ने को कम करता है। कद्दू को प्यूरी बना कर चेहरे पर लगाइये और जब यह सूख जाए तब उसे पानी से धो लीजिये।

बॉडी मास्क
इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि इसे उम्दा बॉडी मास्क बनाते हैं। इसे लगाने से बॉडी मुलायमब बनती है और उस पर ग्लो भी आता है।

त्वचा को ठंडक पहुंचाए
इसमें जिंक अच्छी मात्रा में होता है। कद्दू को लगाने से त्वचा को ठंडक पहुंचती है और जलन कम हो जाती है। इसके पेस्ट को शरीर या चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब चेहरा धो लें।

तेल कंट्रोल करे
यह स्किन से निकलने वाले अत्यधिक तेल को भी रिसने से रोकता है। कद्दू के टुकडे़ का पेस्ट बनाएं और उसमें एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। फिर इसे चेहरे, बाजु और पैरों पर लगाएं। फिर इसे कुछ देर ऐसे ही लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

डार्क सर्कल दूर करे
इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों के आस पास की सूजन और डार्क सर्कल को कम करता है। इसका बिल्कुल ठंडा पेस्ट लगाएं और कुछ देर के बाद धो लें।

झाइयां मिटाए
विटामिन सी और ई होने के नाते यह एक बड़ा ही शक्तीशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है जो कि त्वचा में कोलाजिन बनाता है। इसे नियमित रूप से लगाने पर झाइयां मिटती हैं, एक्ने हटते हैं और डार्क स्पॉट मिटते हैं।

झुर्रियां मिटाए
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि फ्री रैडिकल्स से लड़ता है। इस वजह से झुर्रियां थोड़ी कम दिखाई देती हैं। आपको कद्दू की प्यूरी को थोड़े से पाइनएप्पल जूस के साथ मिक्स कर के उस जगह पर लगाना होगा जहां पर झुर्रियां ज्यादा हैं। फिर थोड़ी देर के बाद उसे धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
