Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
त्वचा पर बादाम तेल और गुलाब जल लगाइये और फिर देखें कमाल
पहले समय में महिलाएं, घरेलू सामग्रियों से तैयार लेप और मास्क का प्रयोग करती थी, जिसका स्कीन पर साइड इफेक्ट नहीं होता था और वो हमेशा दमकदार बनी रहती है। इन पदार्थों में कैमिकल नहीं होता था, जिसकी वजह से ये काफी इफेक्टिव भी होते थे।
इन्हीं में से एक घरेलू सामग्री, बादाम का तेल और गुलाब जल भी था। अगर आप भी त्वचा को दमकदार बनाने के लिए इसे लगाना चाहते हैं तो जानिए इसे किस प्रकार तैयार करते हैं और किस प्रकार इस्तेमाल करते हैं:
आवश्यक सामग्री -
- बादाम का तेल : 2 चम्मच
- गुलाब जल : 2 चम्मच
तैयार करने की विधि -
एक कटोरी लें, उसमें बादाम का तेल और गुलाब जल को मिला लें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो किसी लाइट से फेसवॉश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वरना सिर्फ पानी से ही धो लें।
प्रभाव: इस लेप को लगाने के त्वचा पर कई लाभकारी प्रभाव होते हैं जो कि निम्न प्रकार हैं -

एंटी एजिंग इफेक्ट :
इस लेप को लगाने से बढ़ती उम्र के प्रभाव थम जाते हैं और चेहरे में एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन ई की मात्रा बढ़ने के कारण, चेहरे की झुर्रियां और फाइनलाइन्स भी कम हो जाती हैं।

त्वचा को मुलायम बनाए :
इस लेप को लगाने से चेहरे की त्वचा काफी मुलायम हो जाती है। चेहरे के बंद छिद्र खुल जाते हैं और इससे चेहरे को फ्रेशनेस मिलती है।

डार्क सर्कल कम करे:
अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल काफी ज्यादा हो गए हो, तो इस लेप को लगाने से राहत मिलती है। इसे लगाने से चेहरे को सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं और वो दमक उठता है।

दानों से राहत :
अगर आपके चेहरे पर कील भरे दाने और मुँहासे बहुत ज्यादा निकलते हैं तो इस लेप को लगाने से ये समस्या दूर हो जाएगी, क्योंकि चेहरे पर जमी धूल और बैक्टीरिया निकल जाएंगे।

रैशेज से मुक्ति :
इस लेप को लगाने से चेहरे पर पड़ने वाले रैशेज सही हो जाते हैं और सनबर्न में भी आराम मिलता है, क्योंकि इस लेप में एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण होते हैं।

प्राकृतिक मेकअप रिमूवर:
यह एक प्राकृतिक मेकअप रिमूवर होता है जो स्कीन को किसी भी प्रकार नुकसान नहीं पहुँचाता है और मेकअप को अच्छे से क्लीन कर देता है।

होंठो को बनाएं उभरा :
प्लम्प लिप्स हर लड़की को अच्छे लगते हैं, ये लेप होंठो को पिंक, मुलायम और प्लम्प बना देता है।



Click it and Unblock the Notifications
