Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
घर पर ठुड्डी से blackheads को दूर करने के लिए घरेलू उपाय
त्वचा से संबंधित ब्लैकहैड्स एक ऐसी समस्या है तो शरीर के किसी भी हिस्से में उभरकर आ सकती है। ब्लैकहैड्स से छुटकारा पाने के लिए कोई एक आसान उपाय मुश्किल से ही मिल पाता है।
शरीर के अलग-अलग हिस्सों के अनुसार ही ब्लैकहैड्स हटाने के लिए उपाय किए जाते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगें चिन यानि ठोड़ी पर होने वाले ब्लैकहैड्स की।
अत्यधिक तेल और सीबम ऑयल बनने के कारण चेहरे के इस हिस्से पर धूल-मिट्टी जम जाती है और इसके कारण यहां ब्लैकहैड्स निकलने लगते हैं।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खों की मदद भी ले सकते हैं। ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो सिर्फ ठोड़ी पर होने वाले ब्लैकहैड्स का ही सफाया करते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि चेहरे के इस हिस्सेि से ब्लैकहैड्स को साफ करने के लिए आप किन नुस्खों की मदद ले सकते हैं।

1. बेंटोनाइट क्ले
एक चम्मच बेंटोनाइट क्ले
आधा छोटा कप एप्पल सिडर विनेगर
* सबसे पहले बेंटोनाइट क्ले और एप्पल सिडर विनेगर को एक साथ मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे 15 मिनट के लिए ब्लैकहैड्स पर लगाएं और उसके बाद पानी से इसे साफ कर लें।
* बेंटोनाइट क्ले चिन पर पड़े ब्लैकहैड्स को बड़ी आसानी और कम समय में ही साफ कर देती है।
* अगर आपको एप्पल सिडर विनेगर से जलन महसूस होती है तो आप इसकी जगह पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन तब आपको इसे लगाने का समय बढ़ाना पड़ेगा।

2. संतरे के छिलके
एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
तीन चम्मच ताज़ा नीबू का रस
* एक सप्ताह से अधिक समय के लिए धूप में संतरे के छिलकों को रख दें। इनके सूखने के बाद इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें। अब संतर के छिलकों का पाउडर बन जाएगा। आप चाहें तो मार्केट से रेडीमेड संतरे के छिलकों का पाउडर खरीद सकते हैं।
* अब संतरे के छिलकों के पाउडर को ताज़े नीबू के रस के साथ मिलाएं। इस मिश्रण से प्रभावित हिस्से पर स्क्राबिंग करें। ये प्रयोग आपको रोज़ दस मिनट के लिए करना है।
* पानी से चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइज़र लगाना ना भूलें।
* संतरे के छिलकों का पाउडर और नीबू के रस से बने इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहनें दें और उसके बाद चेहरा पानी से धो लें। इससे भी ब्लैकहैड्स साफ हो जाते हैं।

3. एलोवेरा जैल
एक एलोवेरा जैल की पत्ती
* एलोवेरा जैल के पौधे से एक पत्ती तोड़ें और उसका जैल निकाल लें।
* अब अपनी ठोड़ी पर नैचुरल एलोवेरा जैल को लगा लें।
* 15 मिनट बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
* अब इसे मॉइश्चराइज़ करें।
* सप्ताह में तीन बार आप चिन पर एलोवेरा जैल लगा सकती हैं।

4. शहद और दूध की स्ट्रिप
एक चम्मच दूध
एक चम्मच कच्चा शहद
कॉटन पैड
* दूध और शहद को एकसाथ मिलाएं। 30 सेकेंड के लिए इसे माइक्रोवेव में गर्म करें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
* अब कॉटन पैड को इस मिश्रण में डुबोएं और उसे चिन के ब्लैकहैड्स पर लगाएं। जब कॉटन पैड सूख जाए तो उसे तेजी से खींच दें।
* इस उपाय में आपको समय जरूर लगेगा लेकिन ये काफी असरदार उपाय है।

5. दालचीनी और शहद स्ट्रिप
दो चम्मच दालचीनी पाउडर
एक चम्मच कच्चा शहद
कॉटन पैड
* दालचीनी पाउडर और कच्चे शहद को एकसाथ मिक्स करें।
* अब कॉटन पैड को इस मिश्रण में डुबोएं और उसे चिन के ब्लैकहैड्स पर लगाएं। जब कॉटन पैड सूख जाए तो उसे तेजी से खींच दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
* इसे चिन पर कम से कम 15 मिनट लगा रहने दें।

6. जोजोबा ऑयल और ग्रैनुअल शुगर
दो चम्मच ग्रैनुअल शुगर
दो चम्मच जोजोबा ऑयल
* तेल और शु्गर को एकसाथ मिक्स करके स्क्रब तैयार कर लें। ज्यादा मिक्स करने की जरूरत नहीं है वरना शुगर पिघलना शुरु कर देगी।
* इस पेस्ट को ब्लैकहैड्स वाले हिस्से पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
* बहुत सख्ती से मसाज ना करें।
* इस हिस्से को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। शुरुआत में त्वचा पर थोड़ा लालपन रह सकता है लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा।

7. बेकिंग पाउडर
एक चम्मच बेकिंग पाउडर
आधा छोटा कप पानी
* बेकिंग पाउडर और पानी को एकसाथ मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
* अब अच्छी तरह से इसे अपनी ठोड़ी पर लगाएं।
* 15 मिनट के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।
* इसके बाद त्वचा को मॉइश्चराइज़ करना ना भूलें।

8. दही और ओटमील
एक चम्मच दही (फेंटी हुई)
एक चम्मच ओटमील का पाउडर
ओटमील का पाउडर बनाने के लिए इसे मिक्सर में ब्लेंड कर लें।
* दही में ओटमील पाउडर को मिलाएं और इसे चिन पर ब्लैकहैड वाले हिस्से पर लगाएं।
* स्क्रबिंग के बाद साफ पानी से चिन को वॉश कर लें।
* स्क्रबिंग करने के तुरंत बाद आप इसे पानी से साफ कर लें।

9. एप्सॉम नमक के साथ पानी
एक चम्माच एप्सॉम नमक
आयोडीन की 5 बूंदें
आधा छोटा कप गर्म पानी
* गर्म पानी में एप्सॉम नमक मिलाएं और उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
* एप्सॉम नमक के इस मिश्रण में अब आयोडीन की बूंदे डालें।
* अब इस मिश्रण को चिन की ब्लैकहैड्स पर लगाएं।
* इस नुस्खे से धीरे-धीरे ब्लैकहैड्स पर असर होगा। ये नुस्खा तुरंत असर नहीं दिखाता है।

10. टूथपेस्ट
कोई भी सफेद टूथपेस्ट
एक पुराना टूथब्रश
* चिन पर जहां ब्लैकहैड्स हो रहे हैं, उस पूरे हिस्से पर टूथपेस्ट लगाएं।
* अब पुराने टूथब्रश से इस हिस्से पर 5 से 7 मिनट तक मसाज करें।
* ठंडे पानी से इस हिस्से को धो लें।
* त्वचा पर नए टूथब्रश का इस्तेमाल ना करें। इससे त्वचा पर घाव पड़ सकते हैं।
अगर आपके चेहरे के इस खास हिस्से यानि ठोड़ी पर ब्लैकहैड्स हो गए हैं तो आप इन घरेलू प्राकृतिक नुस्खों से इनका सफाया कर सकते हैं। ये नुस्खे काफी आसान और असरकारी हैं। आप घर पर ही बहुत कम समय में इन्हें कर सकते हैं साथ ही इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
