Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
व्हाइटहेड्स हटाने के ऐसे 10 घरेलू नुस्खे जो कभी नहीं सुने
व्हाइटहेड्स छोटे सफ़ेद उभार होते हैं, जो कि माथे, ठोडी और नाक पर उभरकर आपकी खूबसूरती को बिगाडते हैं। ये एक प्रकार के मुहाँसे हैं जो स्किन कोशिकाओं, जहरीले पदार्थों, मिट्टी और सेबम से त्वचा के रोम छिद्रों के बंद होने के कारण उभरते हैं।
ये उभार खास तौर पर माथे और ठोडी पर निकलते हैं। इनके कारण आपकी त्वचा गंदी और भद्दी दिख सकती हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि माथे और ठोडी से इन व्हाइटहेड्स को हटाना कितना आसान है। बाज़ार में कई सौंदर्य उत्पाद हैं, स्क्रब्स हैं जिनसे आप इन्हें हटा सकती हैं।
लेकिन यदि आप ये बाज़ार के उत्पाद इस्तेमाल करने में संकोच करती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। बोल्डस्काई पर हम आपको ऐसी ही औषधियाँ बता रहे हैं जिनसे आप इन व्हाइटहेड्स को हटाकर अपनी त्वचा को साफ सुथरी रख सकती हैं।
हम जो आपको औषधियाँ बता रहे हैं इन सभी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व हैं। इन तत्वों से आपकी त्वचा के रोम छिद्र खुलेंगे और ये व्हाइटहेड्स दूर होंगे।
आप अपनी त्वचा के लिए ये नुस्खे अपना सकती हैं....

1. चन्दन का पाउडर
½ टी स्पून चन्दन के पाउडर को 1 टी स्पून डिस्टिल्ड वॉटर में मिलाएँ। इसे माथे और ठोडी पर लगाएँ, 5 मिनट तक रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें।

2. चाय के पेड़ का तेल
3 बूंद टी ट्री ऑयल में ½ टी स्पून नारियल का तेल मिलाएँ। इसे प्रभावित जगह पर मलें। 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से किसी चीज से उतार लें। अच्छे परिणामों के लिए इसे हर सप्ताह लगाएँ।

3. एप्पल साइडर सिरका
एप्पल साइडर सिरका की 4 बूंदें 1 टी स्पून डिस्टिल्ड वॉटर में मिलाएँ। इसे माथे और ठोडी पर लगाएँ। इसे 5 मिनट तक रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। व्हाइटहेड्स हटाने के लिए इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाएँ।

4. ओटमील
2 टी स्पून पके हुये ओटमील में 1 टी स्पून गुलाब जल मिलाएँ। माथे और ठोडी पर मलें। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर परिणामों के लिए इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर रोज़ाना लगाएँ।

5. बेकिंग सोडा
½ टी स्पून बेकिंग सोडा में 1 टी स्पून पानी मिक्स करें। इसे प्रभावित जगह पर लगाएँ। गुनगुने पानी से उतार लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाएँ।

6. नींबू
नींबू एक एक फांक काट लें और इसमें शहद की 3-4 बूंदें डालें। इसे माथे और ठोडी पर लगाएँ। इसे ठंडे पानी से धोएँ। इसे रोज़ाना इस्तेमाल कर आप व्हाइटहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

7. बेसन
½ टी स्पून बेसन लें और इसमें 1 टी स्पून पानी मिलाएँ। इसे प्रभावित जगह पर लगाएँ। इसे गीले कपड़े से साफ करें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए रोज लगाएँ।

8. मिट्टी
½ टी स्पून बेंटोनाइट मिट्टी में 1 टी स्पून गुलाब जल मिलाएँ। इस मिश्रण को व्हाइटहेड्स पर लगाएँ। बाद में इसे साफ पानी से धो लें। व्हाइटहेड्स को अलविदा कहने के लिए इस औषधि को हर सप्ताह लगाएँ।

9. ब्राउन शुगर
आधा टी स्पून में ब्राउन शुगर लें और इसमें 1 टी स्पून जैतून का तेल डालें। इस तैयार सामग्री को मिलाकर ठोडी और माथे पर लगाएँ। 5 मिनट रगड़कर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे सप्ताह में 3-4 बार लगाने से व्हाइटहेड्स चले जाएँगे।

10. विच हेजल
प्याले में ½ टी स्पून विच हेजल लें और इसमें 2 टी स्पून डिस्टिल्ड वाटर मिलाएँ। रूई के फ़ोहे को इस मिश्रण में डुबाकर प्रभावित जगह पर लगाएँ। 5-10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इसे सप्ताह में एक बार ज़रूर लगाएँ, व्हाइट हेड्स छू हो जाएँगे।



Click it and Unblock the Notifications
