Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
एश की तरह गुलाबी गाल पाने के लिये पढ़ें ये 6 टिप्स
जब बात आती है पार्टी या किसी खास से मुलाकात करने की तो, लड़कियों का ध्यान अक्सर उनके गालों पर जाता है। हर लड़की चाहती है कि उसके गाल बिना कुछ लगाए ही गुलाबी दिखें।
पर यह सपना हर किसी का पूरा हो, कोई जरुरी नहीं है। गुलाबी गाल पाना हर किसी के लिये मुमकिन है, अगर आप कुछ चीजों का ध्यान दें तो।
आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देंगे, जिसे फॉलो कर के आप प्राकृतिक रूप से चेहरे का गुलाबीपन पा सकती हैं।

फेशियल मसाज
गालों को गुलाबी करने के लिये उन पर उंगलियों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा और गालों पर प्राकृतिक ब्लश दिखेगा।

गालों को रगड़ें
गालों को स्क्रब करने से प्राकृतिक ग्लो आता है। इससे डेड स्किन निकलती है और धूल मिट्टी हटती है। स्क्रब घर पर बनाने के लिये ओटमील में शहद या दूध मिक्स करें और हल्के हाथों से स्क्रब करें।

चेहरे को हल्के गरम पानी से धोएं
चेहरे को हल्के गरम पानी से धोएं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़े। इसमें आपको केवल दो मिनट लगेंगे।

व्यायाम करें
अगर आप हेल्दी फील नहीं कर रही हैं तो आपके चेहरे पर भी ग्लो नहीं आ पाएगा। व्यायाम करने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और ऑक्सीजन तथा पोषण से भरा पूरा खून पूरे शरीर में सर्कुलेट होता है।

हेल्दी और बैलेंस डाइट खाएं
गालों पर नेचुरल कलर चाहिये तो कैरोटीन युक्त डाइट खाएं। यह पीले, नारंगी और लाल रंग के फलों और सब्जियों में पाया जाता है। इसके साथ ही विटामिन सी और ई वाले खाने भी खाएं।

ढेर सारा पानी पिएं
रोजाना 6 से 8 गिलास पानी पिएं, जिससे शरीर तर रहे और उसकी गंदगी बाहर निकले। पानी आपके चेहरे और होंठो को कोमल बनाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
