Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
शहनाज हुसैन ने बताए सर्दियों और प्रदूषण में स्किन सुंदर रखने के ये टिप्स
शहनाज हुसैन को भला कौन नहीं जानता है। आज आज आपके लिए शहनाज हुसैन के कुछ ब्यूटी लेकर हम आए है। आपको आज प्रदूषण से होने वाली समस्याओं के बार में बताएंगे जो कि आपकी स्किन डैमेज कर रही है।
इससे आपको स्किन और बालों की कई समस्या हो सकती है। अगर आपने समय पर इसका बचाव नहीं किया तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। धुंध की तरह दिखाई देने वाली स्मॉग में सांस लेना तक मुश्किल हो गया है, जो सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत हानिकारक है।
इससे चेहरे पर झुर्रियां,रूखापन,दाग-धब्बे,मुंहासे होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती हैं। आपको आज बताएंगे कि इससे बचने के लिए आपको क्या क्या काम करने चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
आइए जानते है कि ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन आपकी स्किन के लिए क्या टिप्स बता रही है। इन टिप्स को अपनाकर आप प्रदूषण से बच सकते है।

क्लीजिंग क्रीम और जेल का प्रयोग
शहनाज हुसैन उन लोगों के बारे में बताती है जो लोग शहरी क्षेत्रों में रहते है उनको इसकी खतरा कुछ ज्यादा होता है। इसलिए अपनी स्किन को साफ रखने के लिए आपको क्लीजिंग क्रीम और जेल का प्रयोग करना चाहिए। ये आपकी स्किन को प्रदूषण से मुक्त रखेगा।

चेहरे पर ऐसे आएगी चमक
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाजा हुसैन बताती है कि ऐसे समय में पॉल्यूशन से बचने के लिए और चेहरे पर चमक लाने के लिए आपको एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपकी कई तरह की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसको अगर आप किसी विशेष क्रीम के साथ लगाएंगी तो आपको ज्यादा फायदा होगा।

चंदन क्रीम का इस्तेमाल
आगे शहनाज बताती है कि सर्दियों और प्रदूषण के कारण आपका चेहरा खराब होने लगता है। इसलिए आपको चंदन की क्रीम का पेस्ट बनाकर उसमे गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करने से आपकी स्किन में ताजगी आ जाती है। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसका आप नियमित इस्तेमाल करें।

आंखों की जलन
आपकी आखों में अक्सर जलन होने लगती है तो आपको इसका उपाय करना चाहिए। इस दौरान आंखों को ताजे, साफ पानी से धोना चाहिए। आंखों को ठंडक और ताजगी देने के लिए कॉटन बॉल्स को ठंडे गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर आईपैड की तरह रखकर 15 मिनट तक आराम से लेट जाइए। इससे आपकी आंखो को आराम मिल जाएगा।

बालों की देखभाल
आप अगर कहीं सफर करके आती है तो प्रदूषण के कारण आपके बाल खराब हो जाते है। इसके लिए शहनाज हुसैन बताती है कि बालों में शैंपू, सीरम और कंडीशनर लगाने से बालों का सामान्य संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। आमला मेहंदी, ब्राह्मी त्रिफला आदि तत्वों से पोषित शैंपू से बालों को ताजगी और पौष्टिकता मिलती है। ऐसा करके आर अपने बालों को सुरक्षित रख सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
