Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
खिले-खिले चेहरे के लिये ऐसे बनाएं फूलों से बना फेस मास्क
फूल और फूल के बीजों से निकाले हुए तेल से त्वचा की देखभाल के जो उत्पाद बनाये जाते हैं उनसे जवान और चमकती हुई त्वचा मिलती है।
यदि आप त्वचा की देखभाल करने वाले उत्पादों के उपयोग का व्यसन रखते हैं तो आपने अवश्य देखा होगा कि इन उत्पादों में बहुत बड़ी मात्रा में फ्लोरल एक्सट्रेक्ट (फूलों का सत्व) होता है।
फूल और फूल के बीजों से निकाले हुए तेल से त्वचा की देखभाल के जो उत्पाद बनाये जाते हैं उनसे जवान और चमकती हुई त्वचा मिलती है।
फूलों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए विभिन्न तरीके से लाभदायक होते हैं।
फूलों से बने फेस पैक त्वचा को उजला बनाते हैं और त्वचा के लचीलेपन को भी बढ़ाते हैं। यदि आप फूलों से लाभ उठाना चाहते हैं तो यहाँ फूलों से बने हुए कुछ मास्क के बारे में बताया गया है जिसका उपयोग आप घर पर भी कर सकते हैं। आइये देखें:

1. गुलाब की पंखुड़ियों और गेंहू से बना फेस पैक
गुलाब न केवल त्वचा को हाइड्रेट और नाम रखता है बल्कि यह स्वस्थ और चमकती हुई त्वचा भी प्रदान करता है। त्वचा पर गेंहू का उपयोग करने से त्वचाप्राकृतिक रूप से उजली होती है और त्वचा गहराई से एक्स्फोलियेट होती है। गुलाब की कुछ पंखुड़ियां लें और उन्हें धूप में सुखाएं। उन्हें पीसें और पेस्ट बनायें। अब दो चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां, दो चम्मच गेंहू लें और उन्हें आपस में मिलाएं। इसमें दही मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे चेहरे पर लगायें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

2. गुडहल (हिबिस्कस) और दही से बना फेस पैक
गुडहल का फूल त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करता है और त्वचा को जवान बनाता है। गुडहल के कुछ फूल लें और उन्हें धूप में सुखाएं। इसका पाउडर बनायें और डिब्बे में स्टोर करके रखें। तीन चम्मच गुडहल का पाउडर लें और इसमें चार चम्मच दही मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच चन्दन का पाउडर मिलाएं और सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। इस फेस मास्क को प्रतिदिन चेहरे पर लगायें और नरम और कोमल त्वचा पायें।

3. कमल और बादाम से बना फेस मास्क
संवेदनशील और शुष्क त्वचा के लिए कमल का फूल बहुत लाभदायक होता है। कमल का फूल त्वचा को हाइड्रेट रखता है और बहुत समय तक त्वचा को नम बनाये रखता है। यह रोम छिद्रों को कसता है त्वचा को प्राकृतिक रूप से उजला बनाता है। कमल की 5-6 पंखुड़ियां लें और उसे दूध के साथ पीसें। अब इस मिश्रण में बादाम का पाउडर मिलाएं और इसे चेहरे पर लगायें। कुछ देर बाद पानी से धो डालें। कमल और बादाम के तेल से बना हुआ फेस मास्क आपके चेहरे को चमक प्रदान करता है।

4. मोगरा और दूध से बना पैक
मोगरे और दूध से बना फेस पैक आपकी त्वचा को नरम बनाता है और त्वचा पर मुंहासों के दाग धब्बे नहीं पड़ने देता। इसमें एंटीऐजिंग गुण पाए जाते हैं जो फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करते हैं। यह फेस पैक मृत त्वचा कोशिअकाओं को निकालता है और त्वचा को पुनर्जीवित करता है। एक मुट्ठी मोगरे की पंखुड़ियां लें और उन्हें मिलाकर पाउडर बनायें। अब इसमें दो चम्मच दूध, 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच ओट्स मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इस मास्क को चेहरे पर लगायें। कुछ देर इंतज़ार करें और बाद में पानी से धो डालें।

5. गुलाब और दूध से बना पैक
गुलाब और दूध से बना फेस मास्क संवेदनशील त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। गुलाब और दूध से बना फेस पैक त्वचा की सफाई करता है और बंद रोम छिद्रों को खोलता है। गुलाब की कुछ पंखुड़ियां लें और उन्हें दूध में भिगोयें। कम से कम 40 मिनिट इंतज़ार करें और देखें कि पंखुड़ियां नरम हुई कि नहीं। अब दूध और गुलाब की पंखुड़ियों के इस मिश्रण को पीसें और इस मास्क को चेहरे पर लगायें। चेहरे पर इस अमास्क को फैलाएं और बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

6. गेंदे के फूल और गुलाब के फूल से बना फेस मास्क
गेंदे के कुछ फूल लें और सावधानीपूर्वक इसकी पंखुड़ियां तोड़ें। अब कुछ गुलाब लें और इसकी पंखुड़ियां निकालें। दोनों प्रकार की पंखुड़ियों को पीसकर पेस्ट बनायें। इस पेस्ट के दो चम्मच लें और इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। सभी सामग्रियों को मिलाएं और इस मास्क को चेहरे पर लगायें। बाद में ठंडे पानी से धो डालें। गेंदे और गुलाब के फूल से बना यह मास्क त्वचा को कोमल और हाइड्रेट रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
