Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्लैकहैड्स निकालने के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस मास्क
ये चमत्कारिक घरेलू नुस्खे त्वचा के रोमछिद्रों से मृत कोशिकाओं को बाहर निकाल ब्लैकहैड्स को जड़ से मिटा देते हैं।
चेहरे पर फैले ब्लैकहैड्स सुंदरता में कमी लाने के साथ-साथ आपको शर्मिंदा भी करते हैं। मुहांसो की तरह ही ब्लैकहैड्स भी बहुत जिद्दी होते हैं और इनसे छुटकारा पाना बड़ा मुश्किल काम है।
अगर आप मार्केट में बिक रहे ब्लैकहैड्स रिमूवल प्रॉडक्ट्स ट्राई कर थक चुकी हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ आसान और घरेलू नुस्खे। तो चलिए जानते हैं होम मेड नुस्खों के बारे में जिन्हें बनाने के लिए आपको मुश्किल से सिर्फ दो चीज़ों की ही जरूरत होगी।
ये चमत्कारिक घरेलू नुस्खे त्वचा के रोमछिद्रों से मृत कोशिकाओं को बाहर निकाल ब्लैकहैड्स को जड़ से मिटा देते हैं। आज हम आपको जो नुस्खें बता रहे हैं उनमें विटामिन सी, एंटीफंगल यौगिक और स्किन फ्रेंडली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
सदियों से ब्लैकहैड्स रिमूव करने के लिए इन होममेड नुस्खों का प्रयोग किया जाता है। तो चलिए एक नज़र डालते हैं इन आसान फेस मास्क पर जो मात्र दो ही चीज़ों से मिलकर बने हैं।
नोट : इनमें से कोई भी फेस मास्क लगाने से पहले स्किन टेस्ट जरूर कर लें। थोड़ा-सा फेस मास्क पहले हाथ पर लगाएं, अगर ये आपको सूट करे तो ही चेहरे पर लगाएं।

1. जेलेटिन पाउडर और दूध से बना फेस मास्क
जेलेटिन पाउडर और दूध दोनों में एंटीफंगल यौगिक की प्रचुर मात्रा होती है जो चेहरे के रोमछिद्रों से धूल और मिट्टी निकालकर स्किन को साफ रखते हैं। ये आपकी स्किन को ब्लैकहैड्स से भी बचाते हैं।
कैसे बनाएं : एक चम्मच जेलेटिन पाउडर और एक चम्मच दूध लेकर, दोनों चीज़ों को एकसाथ मिक्स कर लें। अब कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। मास्क के सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। मास्क को कम से कम दस मिनट तक चेहरे पर लगाना है।

2. ग्रीन टी और ब्राउन शुगर
ग्रीन टी और ब्राउन शुगर में स्किन को फायदा पहुंचाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन के ब्लॉक हो चुके रोमछिद्रों को खोल देते हैं। इसके साथ ही ब्लैकहैड्स की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
कैसे बनाएं : दो चम्मच ठंडी ग्रीन टी लें और उसमें एक चम्मच ब्राउन शुगर मिलाएं। अब इस होममेड मिश्रण को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। इस मास्क को दस मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

3. हल्दी पाउडर और पुदीने का रस
सदियों से हल्दी प्राकृतिक नुस्खे के रूप में प्रयोग की जाती है। हल्दी पाउडर और पुदीने के रस से त्वचा संबंधी जैसे ब्लैकहैड्स और दाग-धब्बे दूर होते हैं। हल्दी के साथ पुदीने का रस मिलाकर लगाने से मृत कोशिकाएं बाहर निकल जाती हैं और रोमछिद्रों से ब्लैकहैड्स भी रिमूव हो जाते हैं।
कैसे बनाएं : एक चम्मच हल्दी पाउडर में दो चम्मच पुदीने का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और थोड़ा गाढ़ा पेस्ट ही रखें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं 15 मिनट तक लगाए रखें। अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

4. क्ले पाउडर के साथ सेब के सिरके का मास्क
ब्लैकहैड्स की समस्या से निजात पाने के लिए क्ले पाउडर और सेब का सिरका बैस्ट नुस्खा है। सेब के सिरके को चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार भी बनता है। इन दोनों ही चीज़ों में एंटीबैक्टीरियल यौगिक होते हैं जो सिक्न के ब्लॉक हो चुके पोर्स को खोलकर ब्लैकहैड्स रिमूव करते हैं।
कैसे बनाएं : एक चम्मच क्ले पाउडर लेकर उसमें 4 से 5 बूंद सेब के सिरके की मिलाएं। इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने पर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

5. अंडे का सफेद हिस्सा और बेकिंग पाउडर
अंडे के सफेद हिस्से और बेकिंग पाउडर का बहुत बढिया मेल है। ये दोनों ही चीज़ें त्वचा के लिए प्राकृतिक एक्सफोलिएंट का काम करती हैं। अंडे का सफेद हिस्सा और बेकिंग पाउडर रोमछ्रिद्रों को खोलकर उन्हें साफ करता है और ब्लैकहैड्स भी हटाता है।
कैसे बनाएं : एक अंडा लें और उसका सिर्फ सफेद हिस्सा ही निकालें। आपको ये मास्क बनाने में सिर्फ अंडे के सफेद हिस्से का ही प्रयोग करना है। अब इसमें एक चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं। इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने पर इसे हल्के् गुनगुने पानी से धो लें।

6. शहद और नीबू का रस
नीबू के रस में एस्ट्रिंजेंट यौगिक के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। वहीं शहद त्वचा की चमक बढ़ाता है। स्किन से ब्लैकहैड्स रिमूव करने का सबसे बेहतर नुस्खा है शहद का प्रयोग करना।
एकैसे बनाएं: क चम्मच शुद्ध शहद लें और उसमें एक चम्मच फ्रेश नीबू का रस मिलाएं। इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने पर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

7. मक्के का आटा और गुलाब जल से बना फेस मास्क
स्किन से जिद्दी ब्लैकहैड्स का पूरी तरह से सफाया करने में मक्के का आटा और गुलाब जल भी अहम भूमिका निभाते हैं। मक्के के आटे और गुलाब जल दोनों में ही ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा के रोमछिद्रों से सारी गंदगी निकालकर उसे साफ करते हैं।
कैसे बनाएं: एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच मक्के के आटे में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने पर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। जिद्दी ब्लैकहैड्स निकालने का ये नुस्खा काफी कारगर है।

8. ऑलिव ऑयल और संतरे के छिलके के पाउडर से बनाएं मास्क
ऑलिव ऑयल और संतरे के छिलके के पाउडर में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जोकि पुराने से पुराने ब्लैकहैड्स को भी मिटाने की शक्ति रखता है।
कैसे बनाएं : ऑलिव ऑयल और संतरे के छिलके के पाउडर से बना ये होममेड फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें। अब इस पाउडर में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इसे अच्दी तरह से मिलाएं। चेहरे पर जहां-जहां ब्लैकहैड्स हो रहे हैं वहां पर इस पेस्ट को लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने पर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। जिद्दी ब्लैकहैड्स निकालने का ये नुस्खा काफी कारगर है।



Click it and Unblock the Notifications
