Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर बैठे चुटकियों में पाएं काले घेरों से निजात
हम आपको कुछ ऐसे नुस्खें बता रहे है जिससे घर बैठे आप डार्क सर्किल से निजात पा सकते हैं।
देर रात तक मूवीज देखना, घंटों कम्प्यूटर के आगे आंखें गढ़ाकर काम करते रहना, देर रात तक जगना, जिसका नतीजा हमारी आंखों के नीचे काले घेरों के रूप में उभर कर सामने आते हैं।
पके बाल या चेहरे की झुर्रियों से कहीं ज्यादा आंखों के नीचे के काले घेरे आपकी बढ़ी उम्र के परिचायक हैं। आप अगर काले घेरे से परेशान हैं, हम आपको कुछ ऐसे नुस्खें बता रहे है जिससे घर बैठे आप इन काले घेरों से निजात पा सकते हैं।

टी बैग:
रेफ्रिजरेटर में आधे घंटे तक रखे गए दो ब्लैक या ग्रीन टी के बैग का इस्तेमाल करें. उन्हें दोनों आंखों पर रखें और 10-15 मिनट तक वहीं रहने दें . इसके बाद उन्हें हटाएं और अपना मुहं धो लें इस प्रक्रिया को कुछ सप्ताह तक दो बार करें।

ठंडक:
ठंडे पानी या दूध में भीगा हुआ साफ कपड़ा लें और कुछ मिनटों के लिए इन्हें अपनी पलकों के पास रखें। मुलायम कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटें और कुछ मिनटों तक इसे अपनी आंख के पास रखें।

पुदीना:
पुदीने की पत्तियों को हाथों से पीस लें, पुदीने की पत्तियों में नींबू का रस मिलाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगाएं . इसके बाद धो लें, इसे रोजाना दो बार करें।

मलाई:
दो चम्मच मलाई और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं, इसे काले घेरों पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक रहने दीजिए, बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।

खीरे या आलू का रस :
इसके अलावा आप आंखों के काले घेरो के आसपास खीरे या आलू का रस भी लगाकर काफी हद तक काले घेरों की समस्या से निजात पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
