Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
होने वाली दुल्हन के लिए ऐसे बनाएं घरेलू उबटन
शादी होने के लिए सही समय शुरू हो गया है और इन दिनों कई परिवारों में शादी की तिथि की छंटनी चल रही है। यदि आपकी शादी भी जल्दी ही होने वाली है तो आपको अपने निखार पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
शादी से पहले खुद की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है ताकि आप अपने खास दिन सुंदर दिखें और स्पेशल फील हो। इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प उबटन का इस्तेमाल करना होता है। आप घर पर तैयार करने वाले उबटनों का प्रयोग करें।
इससे आपके चेहरे और शरीर के हिस्सों में निखार आएगा और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
ऐसे ही कुछेक घरेलू उबटनों के बारे में हम आपको बोल्डस्काई के इस लेख में बता रहे हैं जोकि निम्न प्रकार हैं:

1. बादम तेल और संतरे का छिलके का पाउडर
आवश्यक सामग्री -
एक चम्मच बादाम का तेल
एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
आधा चम्मच अलसी का तेल
दो चम्मच गुलाबजल

कैसे इस्तेमाल करें –
इन सभी सामग्रियों को आपस में मिला लें।
इसे मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 30 मिनट के लिए यूँ लगाकर छोड़ दें।
बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

2. हल्दी और मिल्क क्रीम
आवश्यक सामग्री -
एक चम्मच हल्दी
आधा चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच मिल्क क्रीम
दो बूंद रोजमेरी ऑयल

कैसे इस्तेमाल करें –
इन सभी सामग्रियों को आपस में मिला लें।
इसे पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 30 मिनट के लिए यूँ लगाकर छोड़ दें।
बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

3. केला और शहद
आवश्यक सामग्री -
एक पका केला
2 चम्मच शहद
1 चम्मच नींबू का रस
5 बूंद लैवेंडर ऑयल

कैसे इस्तेमाल करें –
इन सभी सामग्रियों को आपस में मिला लें।
इसे पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 30 मिनट के लिए यूँ लगाकर छोड़ दें।
बाद में इसे इसे ठंडे पानी से धो लें।

4. ओटमील और टमाटर का जूस
आवश्यक सामग्री -
2 चम्मच ओटमील
3 चम्मच टमाटर का जूस
1 चम्मच दानेदार चीनी

कैसे इस्तेमाल करें –
इन सभी सामग्रियों को आपस में मिला लें।
इसे पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 30 मिनट के लिए यूँ लगाकर छोड़ दें।
बाद में इसे इसे ठंडे पानी से धो लें।

5. दही और बेसन
आवश्यक सामग्री-
दही दो चम्मच
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच एलोवेरा जेल
½ चम्मच नारियल तेल

कैसे इस्तेमाल करें –
एक कटोरी में इन सभी सामग्रियों को आपस में मिला लें।
इसे पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 20 मिनट के लिए यूँ लगाकर छोड़ दें।
बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।

6. जैतून तेल और अंडे का सफेद वाला हिस्सा
आवश्यक सामग्री-
एक चम्मच जैतून का तेल
एक अंडे की सफेद जर्दी

कैसे इस्तेमाल करें –
एक कटोरी में एक चम्मच जैतून का तेल और एक अंडे की सफेद जर्दी को मिला दें।
इसे पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 20-25 मिनट के लिए यूँ लगाकर छोड़ दें।
बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।

7. बेसन और गाजर
आवश्यक सामग्री:
एक चम्मच बेसन
एक चम्मच खीरे का पेस्ट
एक चम्मच गाजर का रस

कैसे इस्तेमाल करें –
एक कटोरी में इन सभी सामग्रियों को आपस में मिला लें।
इसे पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 15-20 मिनट के लिए यूँ लगाकर छोड़ दें।
बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।

8. आलू और पपीता
आवश्यक सामग्री -
एक चम्मच आलू का जूस
एक चम्मच एलोवेरा जेल
2 चम्मच पपीते का पल्प
एक चम्मच गुलाब जल

कैसे इस्तेमाल करें –
एक कटोरी में इन सभी सामग्रियों को आपस में मिला लें ताकि दमक प्रदान करने वाला उबटन बनाया जा सकें।
इसे पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 20 मिनट के लिए यूँ लगाकर छोड़ दें।
बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications