Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
भूल जाइए लेजर ट्रीटमेंट, इन घरेलू उपायों से करे अनचाहे बालों का इलाज

शरीर में आने वाले अनचाहे बालों से महिलाएं और लड़कियां काफी परेशान रहती है, चेहरे पर आए ये अनचाहे बाल लड़कियों के चेहरे की सुंदरता को धूमिल करती है। कई लड़कियां वैक्सिंग के जरिए इन बालों से कुछ समय के लिए निजात पा लेती हैं। हाथ और पांव के बाल तो चलिए वैक्सिंग से चले जाएंगे, लेकिन कुछ लड़कियों के चेहरे, पीठ, ठुड्डी, नाक के ऊपर अनचाहे बालों की समस्या होती है उससे निजात पाना बहुत ही सिरदर्द वाला काम होता है।
लड़कियों के चेहरे पर बालों की यह समस्या लड़कियों में हार्मोनल अनबैलेंस की वजह से होती है। कई लड़कियां तो इस समस्या से निजात पाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेती है, लेकिन यह जरुरी नहीं है कि इससे कोई फर्क भी पड़े। यह समस्या 18-45 उम्र तक की महिलाओं के साथ देखने को मिलती है।
वैज्ञानिक रूप से इसको अतिरोमता (hirsutism) कहते हैं। वैसे इसका कोई परमानेंट ईलाज नहीं है लेकिन हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे है, जिनकी मदद से आप काफी हद तक इस समस्या से निजात पा सकते है।

ये होते है कारण
- रक्त में पुरूष हॉर्मोन (androgen) का स्तर बढ़ जाता है।
- अनचाहे बालों के विकास में आनुवांशिकता भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
- पी.सी.ओ.एस. यानि पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (सेक्स हॉर्मोन में असंतुलन) के कारण भी अतिरोमता की बीमारी हो सकती है।
- वैसे तो इसका इलाज बहुत दर्द देने वाला होता है मगर प्राकृतिक तरीके से बिना दर्द के भी इसका उपचार घर पर भी किया जा सकता है।

1. पुदीना या पहाड़ी पुदीने की चाय
पुदीना का चाय पीने से टेस्टास्टरोन (पुरूषों का यह हार्मोन अतिरिक्त अवांछित बालों के विकास के लिए उत्तरदायी होता है) का स्तर कम हो जाता है। अतिरोमता को कम करने के लिए दूसरे विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। एक छोटा चम्मच पुदीना चाय का पत्ता कप में लें और उस पर गर्म पानी डालकर दस मिनट तक भिगने दे। उसके बाद चाय को पी सकते हैं। हफ़्ते में पाँच दिन तक इसका सेवन करना चाहिए।आयुर्वेद में जानें कैसे बताया गया है बालों में तेल लगाना

2. हल्दी और बेसन का पैक
बेसन और हल्दी में दही डालकर पैक बनाकर उसका इस्तेमाल करने से अवांछित बालों का आना कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
एक कटोरी में एक चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी लें और उसमें एक बड़ा चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पैक बना लें। चेहरे और गर्दन पर पैक को लगायें। शरीर के दूसरे अंगों में भी लगाना चाहते हैं तो उसके अनुसार पैक की चीजों की मात्रा बढ़ा लें। इस पैक से अच्छी तरह से मालिश करें और सूखने के बाद पानी से धो लें।

3. प्यूमिक स्टोन
प्यूमिक स्टोन से अवांछित बाल कुछ हद तक दूर होते हैं। इससे रगड़ने पर बालों का आना कुछ हद तक तो कम हो जाता है मगर पूरी तरह से आना बंद नहीं हो जाता है। शरीर के जिस जगह पर इसका इस्तेमाल किया जाता है उसको पहले भिंगा लेना चाहिए। उसके बाद धीरे-धीरे इससे रगड़कर बाल को निकालना चाहिए ताकि कुछ बाल तो निकल जाय साथ ही बाल का आना रूक जाए।

4. चीनी और नींबू का पैक
चीनी और नींबू का पैक लगाकर कुछ देर तक मालिश के रूप में रगड़ने से अवांछित बालों का निकलना धीरे-धीरे कम होने लगता है।
चीनी में ताजा नींबू का रस पानी में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद चेहरे पर बालों के उगने के दिशा में लगायें। उसके बाद पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार करें।

5. नींबू और शहद का पैक
शहद और नींबू का पैक एक ऐसा पैक है जो न सिर्फ त्वचा को मॉश्चराइज़ करता है बल्कि त्वचा को निखारता भी है।
एक कटोरी में जूस लें और उसमें शहद लेकर दोनों का अच्छी तरह से मिश्रण बना लें। इस मिश्रण में रूई का फाँक डुबोकर अवांछित बालों के जगह पर लगायें। उसके बाद बालों के उगने के दिशा में धीरे-धीरे रगड़े। पंद्रह मिनट के बाद मिश्रण को धो लें। हफ़्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें और इसका इस्तेमाल दो हफ़्ते तक करें।

6. अंडा
अंडे के मास्क को आप वैक्स की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक अंडे के सफेद भाग को फेंटकर अपने चेहरे पर लगाये और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। इससे अनचाहे बाल निकलने के साथ झुर्रियों की समस्या से भी निजात मिल जाता है। इन तरीकों के द्वारा अनचाहे बालों के आने की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
