Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
आइये जानें त्वचा को कैसे जवां बनाता है डर्मा रोलर ?
क्या आप जानते हैं की डर्मा रोलर कितना फायदेमंद है? इस आर्टिकल में रीमा चौधरी हमें बता रही हैं कि डर्मा रोलर आपकी त्वचा को बेहतर करने में किस तरह मददगार है।
क्या आप जानते हैं की डर्मा रोलर कितना फायदेमंद है? इस आर्टिकल में रीमा चौधरी हमें बता रही हैं कि डर्मा रोलर आपकी त्वचा को बेहतर करने में किस तरह मददगार है।
डर्मा रोलर एक ऐसा ब्यूटी टूल है जो आपकी त्वचा को जवां बनाते हुये इसकी रंगत को बढ़ा सकता है। यह कई तरह की त्वचा की समस्याओं को दूर करने में काम लिया जाता है। डर्मा रोलर के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।
इसे चेहरे, गर्दन और खोपड़ी पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डर्मा रोलर से रक्त का संचार ठीक होता है और इससे आप ताजगी महसूस करते हैं। डर्मा रोलर्स को फेशियल ट्रीटमेंट के रूप में काम में लिया जाता है, जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है और कोलेजन बढ़ता है।
Also Read: जापानियों का ब्यूटी सीक्रेट, इस फेस मास्क को लगाते ही त्वचा बन जाती है 10 साल जवां
इसके नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे गायब हो जाते हैं और उम्र का असर दिखाने वाली झुर्रियां गायब हो जाती हैं। तो आइये डर्मा रोलर्स के बारे में पूरी तरह जानें...

1. डर्मा रोलर क्या है?
डर्मा रोलर रोलिंग बैरल है जिसमें सुइयां लगी होती हैं, इन्हें त्वचा के अंदर चुभाया जाता है। यह सुई की लंबाई जितना गहराई में जाता है ताकि आपको बेहतर रिजल्ट्स मिलें। डर्मा रोलर को काम में लेने का तरीका एकदम आसान है।
सुई त्वचा में गहराई तक जाती है, इससे बेकार टिश्यूज़ दूर होते हैं और रक्त संचार सही होता है। यदि आप इस पद्धति को देखें तो लगता है कि स्किन जैसे पेंचर कर दी गई हो, लेकिन इसके परिणाम शानदार होते हैं। जब इस का कंजेक्शन सीरम के साथ होता है, तो पोषण को अवशोषण करने की क्षमता 90% तक बढ़ जाती है।

2. क्या डर्मा रोलर से दर्द होता है?
इसकी प्रक्रिया को समझकर शायद आप यही पूछेंगे कि क्या इससे दर्द होता है? फिर भी, यह दर्द त्वचा पर डाले जा रहे प्रेशर पर निर्भर करता है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या दर्द कम सहन करते हैं, तो एक्सपेर्ट को बोलें कि त्वचा पर सुन्न करने वाली क्रीम लगाए।

3. यदि मुहाँसे हैं तो?
यदि चेहरे पर मुहाँसे हैं तो स्थिति थोड़ी गंभीर हो सकती है। यदि आपके मुहाँसे हैं तो आप डर्मा रोलिंग ना लें, नहीं तो त्वचा पर पित्त वाले मुहाँसे हो सकते हैं। साथ ही ऐसे समय पर डर्मा रोलिंग करवाने से त्वचा पर इन्फेक्शन का खतरा भी रहता है।

4. क्या डर्मा रोलिंग विटामिन सी और ई के बिना असरकारक नहीं है?
बहुत से लोग मानते हैं कि डर्मा रोलिंग विटामिन सी, ई और कॉपर पेप्टाइड के बिना असरकारक नहीं है? ऐसा कहा जाता है कि सप्ताह में एक बार डर्मा रोलिंग के इस्तेमाल से 12 महीनें तक कोलेजन का प्रॉडक्शन बढ़ जाता है। डर्मा रोलिंग से त्वचा पर गहरा प्रभाव पड़ता है, कोशिकाओं का नवीनीकरण होता है, जिससे त्वचा स्वस्थ बनती है।
Also Read: इस फेस मास्क को लगा कर कोई भी दिखेगा 10 साल जवां
5. रोल कैसे करें?
चहेरे पर डर्मा रोलिंग को घुमाते समय आपको बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है। आप दबाव कम डालें ताकि खून ना निकले। आप इसे 40 मिनट से ज़्यादा ना करें। यदि आपको दर्द या सूजन हो या फिर खून आए तो तुरंत इसे बंद कर देना चाहिए। फिर भी, थोड़ी लालिमा और सूजन आम बात है।
जब आप इसे होंठों के आसपास घुमायें तो तिरछा करके घुमायें। आप सुई को होंठ पर ज़्यादा देर तक ना रखें, नहीं तो तुरंत खून आ जाएगा।
सुई के इस्तेमाल के समय सावधानी
चूंकि इसमें सुई त्वचा के अंदर जाती है इसलिए ज़रूरी है कि यह पूरी तरह स्वछ हो ताकि कोई एलर्जी या इन्फेक्शन ना हो। चेहरे पर सुई लगाने से खून निकल सकता है इसलिए ज़रूरी है कि आप सुन्न करने वाली क्रीम लगा लें। डर्मा रोलिंग के बाद त्वचा पर कोई केमिकल या फ्रूट बेस क्रीम ना लगाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
