Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानिए Vitamin C की मदद से कैसे लायें चेहरे पर रौनक
हम सब आजकल के इस भाग दौड़ भरी जिन्दगी में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि अपने लिए बिलकुल भी समय नहीं निकाल पाते हैं। इतना व्यस्त होने के बावजूद भी अगर आप स्किन की देखभाल करने की सोच रहें हैं तो हम आपको इसके लिए मदद करेंगे।
एक ठोस और अच्छे उपाय को करने से आपको अपनी त्वचा में एक बहुत बड़ा फर्क समझ में आएगा। आप जानते हैं कि आपकी स्किन को हर रोज सूर्य से आने वाली अल्ट्रा-वोइलेट किरणों की वजह से बहुत सारे नुकसान झेलने पड़ते हैं। जिसकी वजह से आपको आक्सीडेटिव स्ट्रेस, स्किन पर दाग धब्बे और स्किन कैंसर आदि भी हो सकते हैं।

इस चीज को आप आसानी से दूर कर सकते हो, इसके लिए आपको धुम्रपान से बचना होगा, सनग्लासेज पहनना होगा या फिर अपने खाने पीने में एंटी-आक्सीडेंट जैसे कि टमाटर और बेरी आदि का इस्तेमाल करना होगा। आप अपनी स्किन को बचाने के लिए एंटी-आक्सीडेंट वाले प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको यहाँ कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहें हैं जो आपकी त्वचा के लिये बहुत ही फायदेमंद हैं।

1- विटामिन सी: विटामिन सी को एस्कोर्बिक एसिड भी कहते हैं। यह इम्युनिटी को बढाने के साथ साथ एक अच्छा एंटी-आक्सीडेंट भी है। यह आपकी त्वचा में पाए जाने वाले कोलेजन प्रोटीन को बनाने में मदद करता है। विटामिन सी आपकी त्वचा को सूर्य से आने वाली खतरनाक किरणों से बचाता है जिससे आपकी स्किन में लाल चकत्ते नहीं पड़ते है और साथ ही दाग धब्बे और कील मुंहासे भी आसानी से दूर होते हैं। विटामिन सी युक्त पदार्थ खाने की बजाय उसे सीधे स्किन पर लगाने से ज्यादा फर्क पड़ता है क्योंकि ऐसा करने से विटामिन सी आसानी से आपकी त्वचा की भीतरी सतह पर पहुँचता है।
2- नींबू: नींबू आपकी चाय और आपके पानी को और भी अधिक बेहतर बना सकता है। इसके साथ ही यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है क्योंकि इसमें पॉलीफिनोल जैसे फ्लेवोनोइड्स या बायोफ्लेवोनोइड्स आदि पाए जाते हैं। नीम्बू में जो फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं उनमें से डायोस्मिन, हेसपेरिडीन और इरियोसिट्रिन होते हैं।
जर्नल ऑफ़ फाईटोकेमेस्ट्री और फाइटोबायोलॉजी के अनुसार डायोस्मिन और हेसपेरिडीन आपकी स्किन को सूर्य की खतरनाक किरणों से बचाते हैं जबकि इरियोसिट्रिन एक अच्छा एंटी-आक्सीडेंट होता है। ये तीनों नेचुरल केमिकल फ्री रेडिकल से लड़ने का काम करते हैं। नींबू एक तगड़ा एसिड होता है इसलिए इसको आप सीधे इस्तेमाल ना करके किसी चीज के साथ इस्तेमाल करें, नहीं तो आपकी स्किन को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।

3- व्हाइट टी: यह आपको मजबूती देने से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण ड्रिंक है क्योंकि इसमें मौजूद पॉलीफीनोल आपकी त्वचा पर अदभुत काम करता है। एक्सपेरिमेंटल डर्मेटोलॉजी के अनुसार इसमें बहुत अधिक मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी स्किन को सूर्य की किरणों से होने वाले आक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। त्वचा पर व्हाइट टी वाले प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से वातावरण कारणों के द्वारा स्किन में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
चाय में पॉलीफीनोल बहुत अधिकता में होता है लेकिन इसके अलावा आप व्हाइट टी युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। यहाँ तक कि आप व्हाइट टी को एक टोनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दो व्हाइट टी बैग को गर्म पानी में रखिये और ठंडा होने के बाद इसे रुई से अपनी त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन फ्रेश और साफ़ हो जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
