Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
टैटू बनवाने के बाद ऐसे करें त्वचा की देखभाल
आजकल युवाओं पर टैटू बनवाने का क्रेज़ सवार है। कुछ लोग तो अपने पूर शरीर पर ही टैटू बनवा लेते हैं।
वैसे तो अब टैटू बनवाना फैशन हो गया लेकिन इसके बारे में आपको कुछ बातें पता होना जरूरी है। त्वचा पर टैटू बनवाने के बाद आपको पता होना चाहिए कि आपको किस तरह इसकी और अपनी त्वचा की देखभाल करनी है।
टैटू में रंग के ज़रिए आपकी त्वचा की गहराई में जाकर ईंक भरी जाती है। चूंकि ये ईंक आपकी त्वचा की भीतरी परत में जाती है इसलिए आपको इसे बनवाने के बाद कुछ विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है।

टैटू की देखभाल करनी काफी आसान है और इसमें ज्यादा समय और मेहनत भी नहीं लगती है। टैटू बनवाने के शुरुआती दिनों में ही आपको इसका ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है ताकि ये त्वचा को कोई नुकसान ना पहुंचाए।
इन टिप्स से ना केवल आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी बल्कि लंबे समय तक आपका टैटू भी सुंदर दिखाई देगा।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि टैटू बनवाने के बाद आपको किस तरह अपनी त्वचा की देखभाल करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं टैटू बनवाने के बाद त्वसचा की देखभाल करने के जरूरी टिप्स :

त्वचा में ईंक लगने के बाद टैटू को ढके नहीं
टैटू बनवाने के बाद आपको उसे ढकना नहीं चाहिए। किसी कपड़े से तो टैटू को बिलकुल ना ढकें क्योंकि ऐसा करने कपड़ा त्वचा पर लगता है और त्वचा के ठीक होने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।

टैटू वाले हिस्से को गर्म पानी से साफ करें
टैटू बनवाने के पहले दिन आपको इसे हल्के गुनगुने पानी से साफ करना चाहिए क्योंकि त्वचा अभी भी ठीक हो रही होती है इसलिए इस समय इस पर ठंडा पानी ना डालें। गुनगुने पानी से त्वचा को राहत मिलती है। टैटू वाले हिस्से को रगड़ें नही नहीं वरना ये लाल हो जाएगा। बस, इसी तरह आपको टैटू बनवाने के बाद अपनी त्वचा का ध्यान रखना है।

मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं
टैटू बनवाने के कुछ दिनों बाद ईंक की वजह से त्वचा पर पपड़ी जम जाती है। इससे त्वचा के ठीक होने की बजाय उस पर खुजली और जलन होने लगती है। इससे राहत पाने के आपको टैटू वाले हिस्से पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगानी चाहिए।

टैटू को हाथ ना लगाएं
टैटू बनवाने के कुछ दिनों बाद तक त्वचा स्वस्थ हो रही होती है इसलिए शुरुआती दिन काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान आपको टैटू को हाथ लगाना या स्क्रैच नहीं करना चाहिए। टैटू बनवाने के बाद ये गलती तो बिलकुल भी ना करें।

बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का करें प्रयोग
सूर्य की किरणों से सुरक्षा बहुत जरूरी है वरना ये टैटू का रंग फीका कर सकता है। बाहर निकलने ये पहले टैटू वाले हिस्से पर सनस्क्रीन लगाएं। इससे टैटू को कोई नहीं पहुंचता है।



Click it and Unblock the Notifications
