Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
हाथों को गोरा और खूबसूरत बनाने के लिये टिप्स
आपको अपने हाथों का उतना ही ख्याल रखना चाहिये जितना कि चेहरे का। आइये जानते हैं रोज़ाना अपने हाथों की केयर किस प्रकार से करें कि हाथों का रंग निखर सके।
एक खूबसूरत हाथ आपके पूरे व्यक्तित्व को संवार सकते हैं। इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि आप कितनी खूबसूरत दिखती हैं, अगर आपके हाथ गोरे और साफ ना हुए तो, आपकी खूबसूरती बेकार जाती है।
आपको अपने हाथों का उतना ही ख्याल रखना चाहिये जितना कि चेहरे का। आइये जानते हैं रोज़ाना अपने हाथों की केयर किस प्रकार से करें कि हाथों का रंग निखर सके।

अपने हाथों को रोजाना साफ और स्क्रब करें
अपने हाथो को रोजाना साफ और स्क्रब करने से उसकी गंदगी दूर होती है और कालापन निकलता है। नहाते वक्त आप ये काम कर सकती हैं। आप माइल्ड क्लींजर या महंगे बॉडी वॉश से हाथों को स्क्रब कर सकती हैं।
साबुन देख संभल कर यूज़ करें
अक्सर महिलाएं बरतन धोते वक्त हाथों में प्लास्टिक के तस्ताने नहीं पहनती, जिससे उनके हाथ रूखे और बेजान हो जाते हैं। बरतन धोते वक्त हमेशा हाथों को बचाएं क्योंकि वह साबुन काफी कठोर होता है।

हाथों को मॉइस्चराइज करना ना भूलें
एक बार सुबह और एक बार शाम को हैंडक्रीम का प्रयोग कर लेना आदर्श स्थित होती है। अगर आपके हाथों में कुछ रूखापन है और आपके हाथों को अतिरिक्त मॉइस्चराइजिंग की जरूरत है, तब बेशक इसकी उपेक्षा न करें।

वैक्सिंग करवाएं
वैक्सिंग से आप हाथों को गोरा बना सकती हैं। वैक्सिंग से त्वचा की ऊपरी परत निकल जाती है, जिससे साफ त्वचा ऊपर दिखना शुरु हो जाता है।
हाथों को धूप से बचाएं
हाथों में सूरज की तेज रौशनी पड़ने से हाथ काले पड़ जाते हैं। इसलिये उन पर हमेशा सनस्क्रीन लगाएं और जितना हो सके धूप से हाथों को ढंक कर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
