Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गंदी और काली कोहनियों से अब ऐसे पाएं छुटकारा
हर महिला की यह ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा सुंदर, गोरी और बेदाग चमकती हुई हो। लेकिन कोहनियों का कालापन सुंदरता को खत्म करने के साथ दूसरों के सामने शर्मिंदगी का एहसास कराता है।
हर महिला की यह ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा सुंदर, गोरी और बेदाग चमकती हुई हो। लेकिन कोहनियों का कालापन सुंदरता को खत्म करने के साथ दूसरों के सामने शर्मिंदगी का एहसास कराता है।
साथी ही कोहनियों के कालेपन की वजह से बहुत सी महिलाएं आधी बाह के कपड़े नहीं पहन पाती हैं। अगर आप कोहनी और घुटनों के कालेपन से परेशान हैं और इसे दूर करना चाहते हैं, तो कुछ घरेलु उपायों को अपनाकर आप अपनी कोहनी के काले पन को दूर कर सकते हैं।
Also Read: कच्चे पपीते से पाइये अनचाहे बालों से मुक्ती

1. नारियल तेल
नारियल के तेल से अपनी कोहनियों पर मालिश करें, इससे आपकी कोहनियां नरम और मुलायम हो जायेगी। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लैमटोरी गुण से आपको रूखी और शुष्क त्वचा से छुटकारा मिल जाएगा। थोड़ा सा नारियल का तेल लें और इसे गर्म कर लें। अब इससे अपनी कोहनियों पर मालिश करें और रात भर के लिए छोड़ दें।

2. बेकिंग सोडा
इसके आलावा आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा बेकिंग सोडा लें इसमें दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ी हल्दी मिलाएं। अब इसे अपनी कोहनियों पर लगाएं और अच्छे से सर्क्यलर मोशन में मालिश करें। इसे रोज़ करें जिससे आपकी कोहनियां नरम और गोरी हो जायेगी।

3. बेसन और नींबू
बेसन से त्वचा गहराई से साफ होती है और त्वचा अच्छी होती है। थोड़ा बेसन लें और इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। अब इसे अपनी कोहनियों पर लगाएं और सूखने दें 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो दें। इसे रोज़ लगाएं।

4. जोजोबा तेल
जोजोबा तेल से आपकी कोहनियां नरम और चमकदार हो जायेगी। जोजोबा तेल के इस्तेमाल से मृत त्वचा से छुटकारा मिलता है साथी ही यह आपकी त्वचा को सूरज की किरणों से बचाता है। इस तेल से रात में अपनी कोहनियों पर मालिश करें और रात भर के लिए छोड़ दें। इसे धोएं नहीं क्योंकि इससे त्वचा को चमक मिलती है।

5. आलू का रस
आलू के रस में त्वचा को नरम और ब्लीचिंग करने के गुण होते हैं जिससे कोहनी की त्वचा नरम हो जाती है। इसके लिए एक आलू लें और आधा काट लें। इससे 20 मिनट के लिए कोहनियों पर मालिश करें और सादे पानी धो दें। अगर आपकी कोहनियां बहुत ज्यादा रूखी हैं तो आलू पर शहद लगा कर मालिश करें और ठन्डे पानी से धो दें।

6. मॉइस्चराइज़र
कोहनी की त्वचा को अच्छी क्रीम से मॉइस्चराइज़ रखना चहिये जिससे त्वचा नरम और हाइड्रेटेड रहें। यही नहीं आप क्रीम में अपने पसंद का तेल भी मिला कर कोहनियों पर मालिश कर सकती हैं। इसे दिन में दो बार करें जिससे कोहनियों की त्वचा नरम और हाइड्रेटेड रहेगी।

7. कोको बटर
कोको बटर में पौष्टिक और हैड्रॉइंग गुण पाए जाते हैं , जिससे त्वचा नरम बनी रहती है। थोड़ा कोको बटर लें और इससे अपनी कोहनियों पर अच्छे से मालिश करें। इसके साथ आप इसमें जैतून का तेल भी मिला कर मालिश कर सकती हैं।

8. एलोवेरा
एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने से आप काली और रूखी कोहनियों से जल्दी छुटकारा पा सकती हैं। थोड़ा एलोवेरा जेल लें और इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। अब इसे अपनी कोहनिलयों पर अच्छे से मालिश करें। एलोवेरा के इस्तमाल से सूखापन कम होगा और कोहनियों में नमी बानी रहेगी। नरम और मुलायम कोहनियां पाने के लिए इसका इस्तेमाल दिन में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
