Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जरुर आजमाएं मठ्ठे से बने ये फेस पैक
गर्मियां शुरु हो चुकी हैं तो ऐसे में मठ्ठा पीना एक आम बात हो जाएगी। पर क्या आप जानते हैं कि पाचन तंत्र को सुधाने के अलावा यह मंठ्ठा आपको जवा दिखने में मदद कर सकता है? मंठ्ठे में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा पर से डेड स्किन सेल को हटाता है तथा आपकी निखरी त्वचा को उभारता है।

इसमें मौजूद जरूरी फैट त्वचा में भीतर तक समाते हैं, त्वचा को हाइड्रेट करके उसे टाइट व चमकदार बनाते हैं। मंठ्ठे में उच्च मात्रा में मौजूद फैट त्वचा पर अपना जादू बिखेरता है। यदि आप भी जवा दिखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए मंठ्ठे से बने फेस पैक को

1. स्किन का टोन निखारे
जैसा की हम सभी जानते हैं कि बटर मिल्क में लैक्टिक एसिड होता है इसलिये वह स्किन के टोन को निखारता है, जिससे स्किन गोरी दिखने लगती है। 1 चम्मच बटर मिल्क ले कर उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस लोशन को अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। फिर इसे आधे घंटे के लिये लगा कर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इस विधि को हर हफ्ते में दो बार करें।

2. तैलीय त्वचा के लिए
तैलीय त्वचा पर बहुत जल्दी से धूल और मिट्टी के कण चिपक जाते हैं इसलिए टमाटर गुलाबजल, छाछ और ऑलिव/बादाम के तेल का ये पैक त्वचा की सफाई करने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिये आधा कप छाछ, एक चम्मच टमाटर की प्यूरी, 5 बूंदें ऑलिव/बादाम के तेल की, 5 बूंदें गुलाबजल ले कर मिक्स करें। अब कॉटन बॉल की मदद से इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। त्वचा के जिन हिस्सों पर तेल ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव रहती हैं वहां पर इस मिश्रण को ज्यादा लगाएं। ठंडे पानी से त्वचा को वॉश कर लें। सप्ताह में तीन बार आपको ऐसा करें।

3. सन टैनिंग हटाने के लिये
बेस्ट तरीका है कि आप चेहरे पर मठ्ठा लगाएं और इससे मुक्ती पाएं। आपको बस ¼ कप बटर मिलक लेना है उसमें आधा टमाटर का पेस्ट मिलाना है। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 30 मिनट के लिये छोड़ दें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। दूसरा तरीका यह भी है कि इसके लिए 1 चम्मच मंठ्ठे में थोडा सा आम व 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

4. रूखी त्वचा के लिये
यह नैचरल फेस पैक रूखी त्वचा को मोइस्चराइज़ करके त्वचा को साफ व कोमल बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच मंठ्ठे में आधा चम्मच क्रीम मिलाएं। इस घोल से अपनी त्वचा की 10 मिनट तक मालिश करें। फिर आधे घंटे बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। इससे स्किन काफी ब्राइट लगने लगेगी।

5. क्लींजर के तौर पर काम करे
यह स्किन से गंदगी को निकालता है, बेक्टीरिया साफ करता है और डेड सेल्स मिटाता है। पैक बनाने के लिये 3 चम्मच मठ्ठे में 1 चम्मच जैतून तेल, बादाम तेल और कुछ बूंद गुलाब जल मिलाएं। इन्हें मिक्स कर के कॉटन पैड से लगाएं। इससे आप चेहरे की गंदगी से मुक्ती पा सकती हैं। इसे 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक हर रोज करें।



Click it and Unblock the Notifications
