Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
अब नहीं होना पड़ेगा पसीने की दुर्गंध से शर्मिंदा, आज़माएं ये 5 घरेलू नुस्खे


बढ़ते तापमान के साथ अलग अलग परेशानियां भी दस्तक देने के लिए तैयार रहती हैं। गर्मी के मौसम में पसीने से दुर्गंध आना सबसे बड़ी समस्या है। गर्मियों में पसीने आते ही हैं लेकिन पसीने की ग्रंथियों से दुर्गंध नहीं आती है बल्कि शरीर पर जमे बैक्टीरिया और अन्य माइक्रोब्स दुर्गंध पैदा करते हैं। ये माइक्रोबाइओम न्यूट्रल स्वैट में टूटकर थिओएल्कोहल अणुओं में परिवर्तित हो जाते हैं जोकि मांस, प्याज़ या सल्फर आदि की तरह दुर्गंध पैदा करता है।
गर्मियों में आने वाले पसीने से ज़्यादा उससे निकलने वाली दुर्गन्ध परेशान करती है और कई बार तो ये अहम् मौकों पर शर्मिंदा भी कर देती है। इस से बचने के लिए आप ज़रूर मार्किट में मिलने वाले डियोड्रेंट का सहारा लेते होंगे मगर आज हम आपको 5 ऐसे प्राकृतिक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप पसीने की दुर्गंध को बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर सिरका एक प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल घोल है। इसके एंटीमाइक्रोबियल यौगिक अंडरआर्म्स के बैक्टीरिया पर सीधा असर करते हैं। ये घोल बैक्टीरिया को खत्म कर उसे बढ़ने से रोकता है। रोज़ाना सुबह और शाम को इसके प्रयोग से आपको फायदा नज़र आने लगेगा। मात्र दो सप्ताह के अंदर ही आपको फर्क दिखने लगेगा। इसके बाद आपको पसीना तो आएगा लेकिन उसमें दुर्गंध नहीं होगी।

आयोडीन का घोल
अंडरआर्म्स से आ रही बदबू को दूर करने के लिए आयोडीन का घोल भी एक अन्य उपाय है। इसमें एंटीसेप्टिक योगिक होते हैं जो अंडरआर्म्स में मौजूद माइक्रोब्स को नष्ट कर देता है। दिन में एक बार आयोडीन का घोल अपनी अंडरआर्म्स में जरूर लगाएं। किसी मुलायम ब्रश से इसे आप अप्लाई कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद 3 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से साफ कर लें। इस नुस्खे को आप रोज़ाना नहाने जाने से पहले आज़मा सकते हैं।

टी ट्री ऑयल
अगर आपको ताजे टी ट्री ऑयल की खुशबु अच्छी लगती है तो आप ताजे पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे डालकर उसे अपनी अंडरआर्म्स में स्प्रे भी कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल माइक्रोब्स से लड़ता है। इसमें एस्ट्रिंजेंट यौगिक होते हैं जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। इस तरीके से न सिर्फ आपको पसीने की दुर्गन्ध से राहत मिलेगी बल्कि टी ट्री ऑयल की सुगंध आपके मूड को फ्रेश रखने में मदद करेगी।

नींबू का रस
नींबू का रस ना केवल अंडरआर्म्स की दुर्गंध को दूर करता है बल्कि उसकी रंगत को भी निखारता है। नींबू त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखता है। आधा नींबू लें और उसे अंडरआर्म्स पर 3-4 मिनट के लिए स्क्रब करें। 5 मिनट बाद नहा लें। हालांकि, अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो नींबू का रस लगाएं और ठंडे पानी से इसे धो लें। आप कॉटन बॉल की मदद से भी इसे लगा सकते हैं।

नारियल तेल
नारियल तेल अंडरआर्म्स के लिए बेहतरीन एंटीमाइक्रोबियल थेरेपी का काम करता है। ये बैक्टीरिया को खत्म कर पीएच को रिस्टोर करता है और अंडरआर्म्स को मुलायम बनाता है। हर रात को अंडरआर्म्स पर नारियल तेल लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications