Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों में स्किन बनानी है चमकदार तो लगाएं ये 9 खीरे के फेस पैक
हमारे घरों में सलाद के रूप में सबसे ज्यादा जो पसंद किया जाता है वह है खीरा। गर्मियों में खीरा शरीर को ना केवल ठंडक पहुंचाता है बल्कि स्किन के लिये भी काफी लाभदायक होता है। खीरा या फिर उसका रस लगाने से आपका चेहरा खूबसूरत होने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रहेगा।

इसके अलावा स्किन को टाइट करना हो तो भी खीरा या उससे बना फेस पैक बहुत लाभदायक होता है। खीरे में विटामिन सी, विटामिन ए और ल्यूटिन पाए जाते हैं जो कि शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं और एजिंग की समस्या को धीमा करते हैं।
आज कल तो बाजारों में जो ब्यूटी प्रोडक्ट मिल रहे हैं, उनमें भी खीरे का रस होता है। आइये जानते हैं कि गर्मियों में खीरे के फेस पैक कैसे बनाए जा सकते हैं।

1. ओट, दही और शहद
आधा खीरा ले कर मिक्सी में अच्छे से पीस लें और उसमें एक चम्मच ओट, दही और शहद मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

2. खीरा, नींबू और अंडा
खीरे का पेस्ट लें और उसमें नींबू का रस और अंडे का सफेद भाग मिला कर ड्राई स्किन पर लगाने से त्वचा मुलायम हो जाती है और पिंपल भी खतम हो जाते हैं। इस मिश्रण को त्वचा पर 20 से 25 मिनट तक के लिये रखें।

3. शहद, नींबू और मिन्ट
यह मिश्रण स्किन को अंदर से हाइड्रेट कर के ग्लो लाता है। इस पेस्ट को बनाने के लिये 4-5 चम्मच गाढा खीरे का पेस्ट लें और उसमें शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिक्स कर दें। साथ ही पुदीने की कुछ पत्तियां लेकर उसे क्रश करें और उसके रस को भी इस पेस्ट में मिला दें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक के लिये लगाए।

4. खीरा, गुलाबजल और मुल्तानी मिट्टी
3 चम्मच खीरे के रस में 12 बूंदे गुलाबजल की मिलाए और मुल्तानी मिट्टी भी डालें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10-15 मिनट तक के लिये लगाएं और पानी से धो लें। इस पेस्ट से चेहरे के पिंपल कम हो जाते हैं।

5. एलो वेरा और खीरा
इस पैक को बनाने के लिये 1 चम्मच एलो वेरा जेल या जूस लें और उसमें थोड़ा सा घिसा खीरा मिक्स करें। फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट रूक कर गरम पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी और फ्रेश भी दिखेगी।

6. बेसन और खीरे का फेस पैक
इसे बनाने के लिये 2 चम्मच बेसन में 2-3 चम्मच खीरे का रस मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 20-30 मिनट रूकें। फिर इसे हल्के गरम पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन के मार्क चले जाएंगे और स्किन ग्लो करेगी।

7. दही और खीरा
खीरे और दही से बना फेस मास्क शुष्क त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। एक खीरा लें और इसे पीसकर पेस्ट बनायें। अब इसमें सादा दही मिलाएं। दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगाकर कुछ देर मालिश करें। कुछ देर इंतज़ार करें और बाद में गुनगुने पानी से धो डालें। दही में उपस्थित एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों को आने से रोकते हैं और त्वचा को राहत पहुंचाते हैं।

8. खीरा और ओट्स
यदि आपकी त्वचा पर बहुत अधिक मृत त्वचा कोशिकाएं हैं तो खीरे और ओट्स से बना फेस मास्क आपके लिए बहुत उपयोगी होता है। कुछ खीरे लें और उन्हें टुकड़ों में काटें। अब इसमें ओट्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं। यदि आवश्यक हो तो इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें। बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

9. खीरा और टमाटर
यदि आप त्वचा को उजला बनाने वाला फेस पैक चाहती हैं तो आपको खीरे और टमाटर से बने फेस पैक का उपयोग करना चाहिए। आधा खीरा लें और इसे टमाटर के साथ मिलाएं। दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगायें। कुछ देर तक इंतज़ार करें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications
