Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
होली के बाद हो गया चेहरे का बुरा हाल.. इन फेसपैक से चेहरे का करें ईलाज..
यकीनन कल आपकी होली बहुत ही शानदार रही होगी, आपके चेहरा का हाल ही बता रहा हैं कि कल किस कदर आपने होली खेली हैं। न रंगने में न रंगाने में अपने कोई कमी छोड़ी। इसलिए आज आपके चेहरे की बैंड बज गई। अब ये जिद्दी कलर है कि चेहरे से चार से पांच दिन तक जाने का नाम ही लेंगे।
अब क्या किया जाएं, ब्यूटी पार्लर जाएंगी? भूल से भी कोई ऐसा कदम न उठाना कि आपके मासूम से चेहरे को आगे चलकर और दिक्कतें सहनी पड़े।

इसलिए आज हम आपकी मुश्किल हल करने के लिए कुछ ऐसे घरेलू फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिंथेटिक रंगों से होली खेलने के बाद भी आपके चेहरे पर हो रही जलन, खाज और रेशेज से काफी हद तक आराम दिलाने की कोशिश करेंगी।

गुलाब की पत्तियों का फेसपैक
अगर चेहरे से जलन अभी तक नहीं जा रही हैं तो गुलाब की पत्तियों को पीसकर फेसपैक बना लें और इसे चेहरे पर लगा लें। यकीन मानिए बहुत ही ज्यादा ठंडक मिलेगी।

नारियल का तेल और कपूर
अगर आपके चेहरे पर बहुत ही जलन और रेशेज हो रहे थे, नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालकर उसे गर्म कर दीजिए। इसके बाद उसे ठंडा होने के बाद चेहरे पर लगा लें। इससे भी राहत मिलेगी।

बेसन का फेसपैक
बेसन हर किचन में पाया जाने वाला सामान्य घरेलू उत्पाद है जिसकी मदद से स्किन संबंधी बहुत सी परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। चेहरे से होली के रंग हटाने के लिए बेसन, चोकर, दूध और नींबू के रस की कुछ बूंद को एक साथ मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस पैक का इस्तेमाल अपनी स्किन के हर उस हिस्से पर करें जहां रंग लगा है। लगाने के बाद जब यह पैक हल्का सूखने लगे तो हाथों से हल्का गीला करते हुए पैक को रगड़कर छुड़ाने लगे। जब यह पूरी तरह से हट जाए तो साबुन और पानी से अपना फेस धो लें।

मुल्तानी मिटटी
बालों से रंग निकालने के लिए पानी में मुल्तानी मिटटी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों में लगायें। सूखने का इंतजार करें। सुख जाने के बाद बालों को अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर लें। फेस से रंग हटाने के लिए मुलतानी मिट्टी में गुलाबजल और दही मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती है।

खीरा और गुलाब जल का बना पैक
स्किन से होली के कलर को हटाने के लिए आप खीरे, गुलाबजल और एप्पल साइडर विनेगर से बने पैक का भी इस्तेमाल कर सकते है। खीरें के रस में कुछ बूंदे गुलाबजल और एक चम्मच सेब के सिरके के साथ मिक्स कर लें। अच्छे से मिलाने के बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर लगायें। कुछ मिनट इन्तजार करने के बाद पानी से साफ़ कर लें।

ब्यूटी पार्लर न जाएं
होली के रंगों में ढे़र सारे केमिकल होते हैं, होली खेलने के एक हफ्ते तक पार्लर को अवॉइड करें, क्योंकि कॉस्टमेटिक प्रॉडक्ट में भी ढे़रों केमिकल होते हैं। ऐसे में ट्रीटमेंट के नाम पर चेहरे की ऐसी तेसी न कराएं। घर पर ही घरेलू उबटन बनाकर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
