Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
चमकदार त्वचा के लिए घर पर बनाये जाने वाले इमली के फेस पैक
हमारे आस पास की हवा में कई छोटे पार्टिकल जैसे धूल, गंदगी आदि होती है जिससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान लग सकती है। इसके अलावा किसी प्रकार का तनाव, कम पानी का सेवन, धूप में ज्यादा रहने से और हॉर्मोन के बिगड़ने से भी त्वचा अपनी रौनक खो देती है। पर आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है क्यूंकि आप इमली के इस्तेमाल से अपनी रूखी त्वचा में जान डाल सकती हैं। तो चलिए इमली के कुछ फायदे जानें।
इमली में एएचए होते हैं जिन्हें अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड भी कहते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए सही होते हैं। इससे त्वचा पर की मृत त्वचा हट जाती है और त्वचा चमकदार और साफ लगती है। इससे आप बेशक कम उम्र की दिखने लगेंगी और इससे आपके चेहरे पर लकीरें नहीं दिखेंगी। इमली में एंटीऑक्सीडेंटस भी होते हैं जो आपकी त्वचा को सूर्य की खतरनाक किरणों से बचाते हैं और त्वचा की परेशानियों से आपको निजात दिलाते हैं।

इस लाजवाब फल में कई शक्तियां हैं जिससे आपकी त्वचा में चमक आ सकती है। इस आर्टिकल में हम इमली के फेस पैक के बारे में जानेंगे जो आप आसानी से घर पर बना सकती हैं, और सबसे सही बात यह है कि यह पैक महंगे भे नहीं होते क्यूंकि सारे उत्पाद घर पर ही मिल जाते हैं।
पर इससे पहले कि हम आगे बढ़ें, यह ज़रूरी है कि त्वचा पर पैच टेस्ट ज़रूर कर लें क्यूंकि इमली एसिडिक होती है और अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपको दिक्कत हो सकती है। इसलिए अपने चेहरे पर इमली का मोटा लेप ना लगायें। आप इमली के साथ बेसन या चावल का आंटा मिला सकती हैं। अगर पैच टेस्ट के बाद आपको चेहरे पर जलन होती है तो इसे तुरंत धुल लें।
यहाँ पर तीन बेहतरीन फेस पैक के बारे में बताया गया है जिससे आपकी त्वचा में चमक आ सकती है। आइये इसके बारे में जानें।
1. बेसन और इमली का फेस पैक:
बेसन के भी कई फायदे होते हैं। इससे कई त्वचा की समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है जैसे कील मुहांसे, काली त्वचा, झाइयाँ और बेजान त्वचा। बेसन में कई ऐसे गुण होते हैं जिससे त्वचा की सफाई होती है और इसका पीएच बैलेंस भी बरकरार रहता है। यह धूल को गहराई से निकालता है और चेहरे पर से ज़्यादा तेल को निकालता है। यह चेहरे को नमी देता है जिससे त्वचा कोमल रहती है। इसमें ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जिससे त्वचा का रंग हल्का होता है, त्वचा का टोन सही होता है और रूखी और बेजान त्वचा में जान डाल देता है। और, बेसन सभी प्रकार की त्वचा के लिए सही होता है।
आवश्यकता का सामान:
1 छोटा चम्मच बेसन
2 छोटे चम्मच इमली का पेस्ट
कैसे इस्तेमाल करें:
एक बाउल में 1 छोटी चम्मच बेसन में 2 छोटे चम्मच इमली का पेस्ट मिला लें (गाढ़ा पेस्ट बना लें)।
इमली को पानी में भिगोकर रखें। इसका पल्प निकाल लें और छिलका और बीज फ़ेंक दें।
इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लें और 1 मिनट तक मसाज करें।
इस पैक को चेहरे पर तब तक लगा रहने दें जब तक यह सूख नहीं जाता।
इसे पानी से धो लें।
माईसचराईज़र लगा लें।
इसे हफ्ते में एक बार लगायें।
2. मुल्तानी मिट्टी और इमली के पल्प का फेस पैक:
मुल्तानी मिट्टी में चेहरे को साफ करने के गुण होते हैं और इससे खतरनाक कील मुहांसे वाले बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। इससे त्वचा से ज़्यादा तेल और धूल भी हट जाते हैं और चेहरा साफ दिखता है। इससे चेहरा ठंडा रहता है और इसकी लाली भी हट जाती है। मुल्तानी मिट्टी से त्वचा में कसाव बना रहता है और चेहरे पर की रेखाएं हट जाती हैं। यह हर प्रकार की त्वचा के लिए सही होता है।
आवश्यकता का सामान:
1 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
2 छोटे चम्माच इमली का पल्प
कैसे इस्तेमाल करें:
1 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 छोटे चम्मच इमली का पल्प मिलाएं।
इसे गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इस पैक को पूरे चेहरे पर लगा लें और सूखने दें।
ठन्डे पानी से धो लें।
चमकदार त्वचा के लिए ऐसा हफ्ते में एक बार करें।
3. दही, गुलाबजल और इमली पल्प से बना फेस पैक:
दही में लैक्टिक एसिड होता है जिससे चेहरे की मृत त्वचा हटती है और चेहरे पर चमक आती है। चेहरे पर से लकीरें और झुर्रियां भी इससे हटती है। अगर आपकी त्वचा पर काफी कील मुहांसे आ जाते हैं तो दही से इनसे लड़ने में मदद मिलती है और आपका चेहरा साफ रहता है। इससे चेहरा साफ तो होता ही है साथ ही साथ टैनिंग भी कम होती है।
गुलाबजल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे त्वचा को राहत मिलती है और इसमें नमी बरकरार रहती है। तैलीय त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है और रूखी त्वचा में जान आ जाती है।
आवश्यकता का सामान:
1 बड़ा चम्मच इमली का पल्प
1 छोटा चम्मच गुलाबजल
1 छोटा चम्मच दही
कैसे इस्तेमाल करें:
एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच इमली का पल्प, 1 छोटा चम्मच गुलाबजल और 1 छोटा चम्मच दही मिला लें।
इस पैक को पूरे चेहरे पर लगायें और 20 मिनट तक लगा रहने दें।
पानी से धो लें।
चमकदार त्वचा के लिए इसे हफ्ते में 1 या 2 बार लगायें।



Click it and Unblock the Notifications
