Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन Homemade ऑर्गेनिक Night Cream लगाने से, रातोरात चेहरा हो जाएगा गोरा-गोरा

गोरी और उजली त्वचा पाने के लिए लड़किया क्या क्या नुस्खें नहीं अजमाती है? सुंदर दिखने के लिए वो ब्यूटी पार्लर में घंटो बिताती है इसके अलावा ब्रांडेड प्रॉडक्ट पर हजारों रुपए खर्च करती हैं, लेकिन नतीजा जस का तस। एक साफ सुथरा दमकते हुए चेहरे के लिए अच्छे खान पान के साथ एक कम्प्लीट केयर की जरुरत होती है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें घड़ी की बदलती सुईयों के साथ स्किन की मॉर्निंग से लेकर नाइट केयर करनी होती है। जी हां.. रात को भी चेहरे को एक्सट्रा केयर की जरुरत होती है। रात को चेहरा आराम करता है इसलिए उस समय किए गए सारे केयर बहुत अच्छे से रिजल्ट दिखाते है।
ब्यूटी विशेषज्ञों की माने तो रात को नाइट क्रीम लगाकर सोनी चाहिए। हालांकि आप मार्केट से कई महंगी और ब्रांडेड नाइट क्रीम खरीद सकती है, लेकिन आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में कुछ होममेड ऑर्गेनिक नाइट क्रीम के बारे में बताने जा रहे है। जिसे आप अपने किचन में मिलने वाले सामग्री से बना सकते है। इन्हें आप अपने स्किन के हिसाब से तैयार कर सकती है। इन क्रीम को लगाने से आप रातो रात गोरी और साफ सुथरी स्किन पा सकती है।

1 . बादाम हल्दी और नींबू का फेसपैक
सामग्री -
- भीगे हुए बादाम
- एक चुटकी हल्दी
- नींबू का रस
- दो चम्मच मलाई,
- कुछ बूंदे रोज़ वॉटर,
- कुछ बूंदे जैतून तेल
- एक चम्मच ग्लिसरीन
- बादाम का तेल,
- कोका बटर,
- शहद और गुलाब जल
- ऐलोवरा जैल
- लेवेंडर का तेल
- प्राइम रोज का तेल
- एक चम्मच मक्खन
- एक चम्मच शहद
- केसर की कुछ पत्तियां
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए नींबू और हल्दी बेस्ट ऑप्शन हैं। इससे स्किन को कई फायदे होते हैं। इतना ही नहीं ये स्किन पर होने वाले बैक्टीरिया से बचाने में भी मदद करता है, जो स्किन में मौजूद होते हैं और जिसके कारण चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं। इस ऑर्गेनिक क्रीम को घर में बनाने के लिए आपको भीगे हुए बादाम, एक चुटकी हल्दी और नींबू के रस की जरूरत है। इसे बनाने के लिए रातभर भीगे हुए बादाम को पीस लें और इसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इस क्रीम को एक कंटेनर में रख लें और फ्रीज में रखें। सोने से पहले हफ्ते में दो बार लगाएं और खुद ही रिजल्ट देखें।

2 . मलाई और ग्लिसरीन क्रीम
सामग्री:
संवेदनशील त्वचा के लिए यह एक उत्तम फेस क्रीम है। मिल्क क्रीम में त्वचा की सफाई और पोषण तथा त्वचा को मॉस्चराइज़ करने का गुण होता है अत: इस क्रीम का उपयोग त्वचा को रिफ्रेश करने वाली नाईट क्रीम बनाने के लिए करें। सभी पदार्थों को मिलाएं तथा इसे तब तक ब्लैंड करें या चम्मच से मिलाएं जब तक एक ये थोड़ा चिकना और गाँठ रहित पेस्ट न बन जाए। क्रीम को एक डिब्बे में स्टोर करके रखें।

3 . कोका बटर और शहद की क्रीम
सामग्री:
शुष्क त्वचा के लिए बादाम का तेल, कोका बटर, शहद और गुलाब जल युक्त नाईट क्रीम शहद और कोका बटर आपकी त्वचा को नरम और चमकीला बनाते हैं। बादाम के तेल और कोका बटर को आपस में मिलाकर गरम करें। इस मिश्रण को गैस से उतारें तथा इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर ठंडा होने दें। आप इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। सूखी त्वचा के लिए यह भी एक उत्तम नाईट क्रीम है।

4 . एलोवेरा क्रीम
सामग्री -
स्किन की चमक बनाए रखने और दानों को दूर करने के लिए एलोवेरा बेस्ट उपाय है। यह स्किन को हाइड्रेड रखने के अलावा चेहरे को अच्छे से नरिश करता है। इसे बनाने के लिए एलोवेरा में से उसका जैल निकाल लें और उसमें लेवेंडर का तेल और प्राइमरोज का तेल मिलाएं। स्मूथ होने तक अच्छे से मिलाएं। एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें और नियमित रूप से लगाएं।

ग्रीन टी, बादाम का तेल और गुलाब जल
सामग्री : ग्रीन टी, बादाम का तेल, गुलाब जल, एसेंशियल ऑइल, एलोवेरा और बी वैक्स क्रीम।
ये क्रीम प्रदूषण के कारण त्वचा पर होने वाले दुष्परिणाम और त्वचा की अशुद्धिओं को दूर करने के लिए यह क्रीम एक अच्छा विकल्प है। इसे बनाने के लिए बी वैक्स और बादाम के तेल को मिलकर उबालें। इसे तब तक गर्म करें जब तक यह पिघल न जाए। इस मिश्रण को आंच से उतारें तथा इसमें एलोवीरा मिलाएं। इसके बाद इसमें ग्रीन टी का सत्व, एसेंशियल ऑइल और गुलाब जल मिलाएं। इस क्रीम को एक डिब्बे में स्टोर करके रखें।

6. बटर, हनी और केसर नाइट क्रीम
घर की बनी ये ऑर्गेनिक क्रीम स्किन पर होने वाले दानों से निपटने में मदद करेगी क्योंकि मक्खन और शहद दोनों की स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच मक्खन और एक छोटा चम्मच शहद लें। साथ ही इसमें केसर की कुथ डंडियां डालें। और अच्छे से मिलाएं। जह मिश्रण क्रीमी बन जाए तो उसे अपने चेहरे और दर्दन पर 10-15 मिनट तक लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
