Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
केले के फेस मास्क से 2 दिनों में चेहरा चमकाए
चेहरे की सुंदरता बढाने के लिये अगर आप प्राकृति चीजों का यूज़ करती हैं तो आपके लिये केला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, केला एक ऐसा फल है जिसे चेहरे पर लगाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। सभी फल सीज़नल होते हैं लेकिन केला ही एक ऐसा फल है जो कि पूरे वर्ष बिकता है। केले में ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जिसे चेहरे पर लगाने से चेहरा स्वस्थ बनता है और उसमें प्राकृतिक ग्लो के साथ साथ रूखापन भी दूर होता है।

केले में कुछ पोषक तत्व जैसे विटामिन बी -6 और C होता है जो की त्वचा के लिए आवश्यक हैं। यह विटामिन त्वचा में चमक व लचीलापन बनाये रखते है। केले को लगाने का सबसे अच्छा फायदा यह है की इससे त्वचा हमेशा ज़वान व खुबसूरत दिखती है।
केले में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता जो त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा को छिलने व शुष्क होने से बचाता है। केला, एक प्राकृतिक रूप में कार्य करता है झुर्रियों से लड़ता है, मृत त्वचा को हटाता और त्वचा को चमक देता है।

1. केला और शहद
हम जानते हैं कि केला और शहद दोनो ही एक अच्छे मॉइस्चोराइजर होते हैं। आधा केला पीस लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे मिक्स कर के अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इसके बाद फेशियम स्टीमिंग के लिये चली जाएं और फिर क्रीम या मॉइस्चोराइजर लका कर अपनी स्किन को ग्लो करते हुए देंखे।

2. केला और oats
एक कटोरे में आधा कप ओट डालिये और उसमें आधा केला मिला लीजिये। अब इसे अपने चेहरे पर लगाइये और 10 मिनट तक लगा रहने दीजिये, उसके बाद इसे हल्के हाथों से पानी से रगड़ कर छुडा़ लीजिये। इससे ब्लैकहेड और डेड स्किन हट जाएगी।
3. केला और दूध
आधा केला लीजिये और उसमें 1 चम्मच दूध डालिये। इसे पीस लीजिये और चेहरे पर 15-20 मिनट के लिये लगा लीजिये। इसे लगाने के बाद आपका चेहरा ग्लो करेगा और कोमल हो जाएगा।

4. केला और जैतून तेल का पैक
मसले हुए केले को थोडे़ से शहद के साथ मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पैक को 15 मिनट तक के लिये मुंह पर लगाएं। यह एक बेस्ट होममेड पैक है जो त्वचा से झुर्रियों को हटा कर उसे चमकदार बनाता है।
5. केला
केले का इस्तेमाल चेहरे की झाइयों को हटाने में भी किया जाता है। इसके लिए एक आधा पका हुआ केला लें, इसे मैश कर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएँ फिर इसे 20 से 30 मिनटों तक लगा रहने दे। इसके बाद में उसे हल्के गुनगुने पानी से धो ले। यह त्वचा के झाइयों को दूर करेगा।

6. हल्दी और केले का फेस पैक
जिनके चेहरे से अतिरिक्त तेल निकलता है, वे एक्ने और मुहांसों से पीड़ित होते हैं उनके लिये यह पैक काफी अच्छा रहेगा। इस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए मास्क के रूप में केला और हल्दी का पाउडर। एक कटोरी में मैश किया केला डालें तथा ऊपर से थोड़ा सा हल्दी का पाउडर मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छे से मिश्रित करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
