Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुहांसे और दाग-धब्बे से छुटकारा दिलाएंगे करेला के ये फेसपैक

करेला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और खनिज पाए जाते हैं। स्वाद में कड़वा होने की वजह से बहुत से लोग करेला खाने से बचते हैं, लेकिन इसके तमाम औषधीय गुण इसे अपनी डाइट में शामिल करने को मजबूर कर देते हैं। त्वचा और बालों के लिए भी करेला बेहद फायदेमंद है।
अगर आप इसके कड़वेपन की वजह से इसे खाना नहीं चाहते तो आप इसका फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि करेले का फेस पैक कैसे बनाया जा सकता है।

1. करेला, नींबू का रस और टमाटर का रस
जूसर की मदद से एक टमाटर का रस निकाल लें। उससे बीजों को अलग कर दें। इसमें करेले का जूस मिलाएं। अब न दोनों को एक बर्तन में नींबू के जूस के साथ मिला लें।इस मिश्रण को ठीक तरह से आपस में मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। रात भर लगा रहने दें। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा और गर्दन धो लें।

2. करेला और संतरे का स्क्रब
संतरे के छिलके में मुहांसे, ऑयल, गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने की क्षमता होती है। करेले के साथ इसका इस्तेमाल कर इसके प्रभाव को और बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए संतरे के कुछ छिलकों को दो दिनों तक धूप में सुखा लीजिए। करेले से बीज निकालकर इसे संतरे के छिलकों के साथ अच्छी तरह पीस लीजिए। अप इस मिश्रण को सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाइए और 10 मिनट तक मसाज कीजिए। बाद में गर्म पानी से चेहरा धो लीजिए।

3. करेले और खीरे का मास्क
खीरे और करेले के कुछ टुकड़ों को ब्लेंडर में अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लीजिए। अब इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखिए। बाद में इसे पानी से धो लीजिए। ग्लोइंग स्किन के लिए आप इस फेस मास्क का हर रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. करेले की पत्तियां
करेले की पत्तियों के इस्तेमाल से आप अपनी पिम्पल्स की समस्या से भी छुटकारा पा सकती है,इसके लिए करेले के पत्तों को बारीक पीसकर पेस्ट बना ले,अब इसमें थोड़ी सी हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। थोड़ी देर बाद धो लें हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करने से मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
