Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन चीजों के साथ लगाएं चेहरे पर आलू का फेसपैक, निखरेगी और चमकेगी त्वचा
मैश करो, सैंको और पकाओं। आलू की सबसे हम सबके लिए सबसे आसानी से बनाई जाने वाली सब्जी है। ये विटामिंस सी, बी 1, बी 3 और मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे डायटरी एंटीऑक्सीडेंट जैसे खनिजों से भरपूर होता है। हालांकि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आलू की सब्जी में बहुत हेल्थ बेनिफिट्स होते है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करती है।
वैसे तो आलू का इस्तेमाल स्किन के दाग-धब्बे हटाने और आंखों के डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए किया जाता रहा है। आज हम आपको इसके ऐसे इस्तेमाल बताएंगे जिन्हें अपनाकर आपकी त्वचा पर कसाव के साथ-साथ स्किन का ग्लो बढ़ेगा।

आलू और टमाटर का फेसपैक
टमाटर और आलू में खूब एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि चेहरे की फ्री रेडिकल से लड़कर आपके चेहरे तक कीटाणु और बैक्टीरिया को आने से रोकते है। इसी के अलावा इसमें मौजूद एसिडिक गुण आपके चेहरे के खुले पोर्स को बन करता है। एक बात का ध्यान रखें कि इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में एसिड होता है जो आपके चेहरे को ड्राय बनाता है, इससे बचने के लिए एक चम्मच शहद भी डाल लें।

आलू और अंडे का फेसपैक
आलू और अंडे का फेसपैक तैयार करने के लिए आधा आलू को घिस कर उसका रस निका लें अब इसमें एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार पैर को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से फेस धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। आपको बता दें आलू और अंडे के फेसपैक को लगाने से चेहरे पर ग्लो के साथ आपके पोर्स भी टाइट होते हैं।

आलू और दही का फेसपैक
एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट लीजिए और इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाइए। करीब आधे धंटे तक इस पेस्ट को रख दीजिए। अब चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। यह आपकी स्किन को तरोताजा कर देता है। यह आपकी स्किन को टाइट करने में भी मदद करता है।

आलू और हल्दी का फेसपैक
आलू और हल्दी का फेसपैक स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसक लिए आधे आलू को घिस लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब आप अपने फेस को नार्मल पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस फेसपैक को जरूर लगाएं।

आलू और नींबू का फेसपैक
आलू का पेस्ट बना लीजिए। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगा लीजिए। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह नैचुरल फेशियल ब्लीच का काम करता है। यह आपकी डार्क स्किन कॉम्प्लेक्शन को दूर करने में मदद करता है।

आलू और मुल्तानी मिट्टी
एक बड़ा चम्मच आलू का रस में दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करें। अब इसे दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे के दाग दूर हो जाएंगे और आपका चेहरा दमक उठता है।

आलू और दूध का फेसपैक
आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके कॉटन की मदद से अपने फेस और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेसपैक को लगाने से चेहरे की रंगत की चमक को बढ़ा देता है।



Click it and Unblock the Notifications
