Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे पर इन चीजों के साथ मिलाकर लगाए चिरौंजी, देखिए गजब के फायदे
प्राचीन समय में चिरौंजी या चिरौली और सूखे मेवे को सौंदर्य उत्पाद की तरह चेहरे पर लगाया जाता था। क्योंकि वे त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होने के साथ चेहरे का निखार बढ़ाता था।, यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो चिरौंजी के साथ आराम से चेहरे पर लगाई जा सकती है।
भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली चिरौंजी जिसे चारोली भी कहा जाता है, यह पयाल नामक पेड़ के फलों के बीज की गिरी होती है। इसका इस्तेमाल भारतीय पकवान जैसे खीर, पूड़ी आदि में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। पकवानों का जायका बढ़ाने के अलावा ये चेहरे की त्वचा को बेहतर बनाता है।
चरौली में 59 प्रतिशत फैट पाया जाता है, चिरौंजी का तेल चेहरे के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं हैं, ये चेहरे को स्मूद बनाने के साथ ही मॉश्चराइज्ड करता है और चेहरे से डॉर्क स्पॉट को हटाता है, आइए जानते है कि आखिर चिरौली या चिरौंजी कैसे चेहरे के निखार को बढ़ाता है।

हल्दी के साथ मिलकर लगाएं पेस्ट
चिरौंजी के बीजों को पीसकर मलाई और हल्दी पाउडर के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। फिर देखिए चेहरे पर एक सुनहरी सी चमक देखने को मिलेगी।

बेसन के साथ
चिरौंजी के बीजों को बेसन और दही से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें, इसे चेहरे पर लगाएं। ये आपके चेहरे को एकदम से चमकाने के साथ ही चेहरे की स्क्रब की तरह सफाई करता है और आपकी रंगत के साथ चेहरे के टोन को भी निखारता है।

गुलाब जल में मिलाकर लगाएं
अगर आपके चेहरे पर फुंसियां है तो चिरौंजी को पीसकर गुलाब जल में मिलाएं और फुंसियां पर लगा ले, ऐसा नियमित एक महीने तक करें फुंसियों कि समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा ये पेस्ट चेहरे पर फेशियल स्क्रब की तरह भी काम करता है।


ऐलोवेरा और चंदन का पाउडर
चिरौंजी को ऐलोवेरा और चंदन के पाउडर के साथ मिलाकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर जमा तेल छुटेगा, स्किन का रंग साफ होगा और फ्रेश ग्लो देखने को मिलेगा।

जायफल पाउडर
चिरौंजी के बीज का पेस्ट के साथ जायफल पाउडर, शहद और नींबू को मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन का टेक्सचर इम्प्रूव होता है और रोमछिद्र बंद होते हैं।

कच्चे दूध के साथ
चिरौंजी के बीज के पाउडर को रोजाना कच्चे दूध के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे से टैन की समस्या खत्म होती है और चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलती है।

संतरे के छिलके और चिरौंजी को दूध
मुंहासों को दूर करे संतरे के छिलके और चिरौंजी को दूध के साथ पीस कर चेहरे पर लेप लगाएं। जब लेप सूख जाए तब चेहरे को धो लें। एक हफ्ते तक प्रयोग के बाद भी असर न दिखाई दे तो लाभ होने तक इसका प्रयोग जारी रखें।



Click it and Unblock the Notifications
