Latest Updates
-
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम
DIY: गर्मी में इन होममेड फेसपैक से चेहरे को रखें कूल कूल
गर्मी का मौसम आ गया है, ऐसे में चिलचिलाती गर्मी आपके चेहरे का हाल बुरा कर देगी। गर्मियों के मौसम में त्वचा रुखी हो जाती है, त्वचा की नमी खो जाती है तथा त्वचा पर उम्र के निशान भी दिखने लगते हैं।
इन समस्याओं को रोकने के लिए अच्छा होगा कि त्वचा की देखभाल के लिए आप होम मेड फेस पैक का उपयोग करें। घर में पाए जाने पदार्थ जैसे बेसन, नीबू, शहद और दही त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे स्किनकेयर टिप्स बताएंगे जो इन गर्मियों में आएंगी आपके काम।
गर्मी में होनेवाली स्किन प्रॉब्लम्स से निपटने के लिए ट्राई कीजिए ये घरेलू नुस्खे।

ककड़ी का फेसपैक
ककड़ी और गुलाब जल धूप से झुलसी और घमौरियों वाली त्वचा को राहत देने का काम करते हैं। एक चम्मच ककड़ी का रस, नींबू का रस और गुलाब जल मिक्स करें। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें और फिर सूखने के बाद साफ करें।

पपीता और शहद
आधा कप पपीता मसलकर उसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धोएं। आपकी त्वचा नर्म-मुलायम महसूस होगी। दरअसल शहद त्वचा को नर्म बनाता है और पपीता उसे सूरज की खतरनाक किरणों से बचाता है।

दही का फेसपैक
दही से बना फेस पैक जब त्वचा पर दही का उपयोग किया जाता है तो यह त्वचा की रंगत को निखारता है। गर्मियों में सप्ताह में दो बार अपने चेहरे और गर्दन पर ठंडा दही लगायें। दही आपकी त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है तथा तुरंत ही आपकी त्वचा पर चमक आ जाती है।


नारियल पानी और चंदन
चंदन में त्वचा को साफ करनेवाले तत्व होते हैं, जबकि नारियल पानी त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए जाना जाता है। एक चम्मच चंदन पावडर में थोड़ा सा नारियल पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद साफ करें।

लेमन जूस फेस पैक
यदि गर्मियों में आपकी त्वचा की टैनिंग (धूप से त्वचा का झुलसना) हो जाती है तो एक कटोरे में दो चम्मच नीबू के रस तथा एक चम्मच शहद मिलाएं। इस फेस पैक को त्वचा पर लगायें तथा टैनिंग को दूर करें।

बेसन पैक
बेसन में थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट या सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। यह नुस्खा हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से आपको सन टैन, ब्राउन स्पॉट्स और सनबर्न जैसी तकलीफों से आराम देगा क्योंकि यह डेड सेल्स को हटाने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
