Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ठंड में आपकी त्वचा भी हो जाती है लाल तो इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों के मौसम में त्वचा का लाल और शुष्क होना आम समस्या है। इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाएं त्वचा की नमी को छीन लेती है। जब आपकी त्वचा को पूर्ण रूप से हाइड्रेशन नहीं मिल पाता है तो त्वचा में ऐसे बदलाव दिखने लगते हैं और खासतौर पर ये समस्या तब बढ़ जाती है जब आपकी त्वचा सेंसेटिव हो।
त्वचा में आया लालपन इन्फ्लेम्शन की तरफ इशारा करता है। आपके त्वचा के लाल होने के पीछे दूसरे कारण भी हो सकते हैं, जैसे एंटी बैक्टीरियल साबुन, डिटर्जेंट या केमिकल युक्त साबुन।

सर्दियों में त्वचा के लालपन को कम करने के लिए मार्किट में कई तरह के लोशन और क्रीम उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आपको इस मौसम में अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है।
इस आर्टिकल में हम आपको बेहद आसान से टिप्स दे रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप सर्दियों में कर सकते हैं और त्वचा संबंधी परेशानी से बच सकते हैं।

मॉइशचराइज
ये पहला, ज़रूरी और सबसे बेसिक टिप है जिसे आपको फॉलो करना चाहिए। त्वचा पर दिखने वाला लालपन ये इशारा करता है कि आपकी स्किन डीहाईड्रेटेड है और उसे हाईड्रेशन की सख्त ज़रूरत है। त्वचा के लाल हो जाने की वजह से उस जगह पर निशान या धब्बा भी बन सकता है। आप अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मॉइशचराइजर चुन सकते हैं और त्वचा को लाल होने से बचाने के लिए आप दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


त्वचा की सौम्य तरीके से केयर करें
आपको इस मौसम में त्वचा का थोड़ा बेहतर और सौम्य तरीके से ख्याल रखना होगा। आपकी त्वचा पहले ही सेंसेटिव स्थिति में पहुंच गयी है इसलिए उसपर आप ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करेंगे तो वो डैमेज और खुजली को बढ़ा देगा। आपको रोज़ाना अपनी त्वचा को साफ़ करने की ज़रूरत है लेकिन ये काम सतर्क होकर करें। त्वचा को ज़्यादा ना रगड़ें। सौम्य तरीका अपनाएं और त्वचा को सुखाने के लिए मुलायम तौलिए का प्रयोग करें।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
चाहे सर्दी हो या नहीं, सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर मौसम में करना चाहिए। ये त्वचा पर एक प्रोटेक्शन की परत चढ़ाता है। आपकी त्वचा सेंसिटिव है और आपको उसे और नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। सूरज की रौशनी में सीधे निकलने पर यूवी किरणें आपकी त्वचा पर अटैक करती है, इस वजह से आप जब भी घर से बाहर निकलें सनस्क्रीन का इस्तेमाल ज़रूर करें।

अपनी डाइट का रखें ख्याल
बाहर से त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ये भी ज़रूरी है कि आप अंदर से भी हेल्दी हों। ऐसा माना जाता है कि इस मौसम के दौरान आपका इम्युनिटी लेवल नीचे गिर जाता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि आप अपना खानपान सही रखें। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाना इसमें आपकी मदद कर सकता है। आप अपनी त्वचा को बेहतर बनाने के लिए गाजर, बेरीज़, चुकंदर आदि खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
