Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
होममेड फेसपैक से हटाएं चेहरे पर जमाएं होली के जिद्दी रंग

बिना रंगों के होली का कोई मजा नहीं होता हैं, होली खेलते समय सिंथेटिक रंगों की वजहों से चेहरे पर रुखापन और रेशेज की समस्या रह जाती है। लेकिन इससे बड़ी समस्या होती हैं कि होली खेलने के कई दिनों तक चेहरे से सिंथेटिक या केमिकलयुक्त कलर जाने में कई दिन लग जाते हैं। लेकिन अगर आप भी अपने चेहरे पर मौजूद होली के रंगों से छुटकारा पाना चाहते है तो उसके लिए घरेलू उपायों से आप चेहरे पर जमा रंग उतार सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
होली के पर्व पर रंग न लगे तो त्यौहार का मजा नहीं आता, लेकिन कई बार यह रंग आपके लिए समस्या का कारण बन जाते है। होली खेलते समय कोई भी रंगों के दुष्प्रभावों के बारे में नहीं सोचता। जिसका जहां मन करता है, जैसे मन करता है वहीं रंग लगा देता है। कपड़ों और अन्य हिस्सों तक तो ठीक है लेकिन जब यह रंग आपकी स्किन पर लग जाता है तो ये किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं होता।

होली के दिन रंगों से खेलने का अलग ही मजा होता है लेकिन इसके बाद इन रंगों के दागों को स्किन से छुड़ा पाना वाकई काफी मुश्किल होता है। क्योंकि होली में इस्तेमाल किये जाने वाले रंगों में केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो स्किन के लिए हानिकारक होते है। होली खेलने के बाद हम सभी अपने चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों से इन कलर्स को हटाने की कोशिशे करते रहते है। जिसके कारण स्किन पर रैशेस और दानें जैसी समस्याएं होने लगती है।

बेसन का फेसपैक
बेसन हर किचन में पाया जाने वाला सामान्य घरेलू उत्पाद है जिसकी मदद से स्किन संबंधी बहुत सी परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। चेहरे से होली के रंग हटाने के लिए बेसन, चोकर, दूध और नींबू के रस की कुछ बूंद को एक साथ मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस पैक का इस्तेमाल अपनी स्किन के हर उस हिस्से पर करें जहां रंग लगा है। लगाने के बाद जब यह पैक हल्का सूखने लगे तो हाथों से हल्का गीला करते हुए पैक को रगड़कर छुड़ाने लगे। जब यह पूरी तरह से हट जाए तो साबुन और पानी से अपना फेस धो लें।

मुल्तानी मिटटी
बालों से रंग निकालने के लिए पानी में मुल्तानी मिटटी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों में लगायें। सूखने का इंतजार करें। सुख जाने के बाद बालों को अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर लें। फेस से रंग हटाने के लिए मुलतानी मिट्टी में गुलाबजल और दही मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती है।

दाल का स्क्रब
अलग अलग दालों को मिलाकर इसें थोड़ा पीस लें। अब इसमें थोड़ा चावल का पाउडर मिला लें। अब इस पाउडर में थोडा सा दूध या दही मिला लें और नींबू का रस डालें। अब इसे चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक के लिए लगाकर रखें। उसके बाद गीले कपडे़ से हल्के हाथों से स्क्रब करें।

खीरा और गुलाब जल का बना पैक –
स्किन से होली के कलर को हटाने के लिए आप खीरे, गुलाबजल और एप्पल साइडर विनेगर से बने पैक का भी इस्तेमाल कर सकते है। खीरें के रस में कुछ बूंदे गुलाबजल और एक चम्मच सेब के सिरके के साथ मिक्स कर लें। अच्छे से मिलाने के बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर लगायें। कुछ मिनट इन्तजार करने के बाद पानी से साफ़ कर लें।

सरसों के दानों का पेस्ट –
सरसों के दानों को पीस लें। अब उसमे थोडा सा सरसों का तेल मिला लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर 5 से 7 मिनट तक रगड़ें। रगड़ने के बाद पानी से साफ़ कर लें और किसी माइल्ड साबुन से नहा लें। कलर निकल जाएगा।

गेहूं का आटा –
गेहूं के आटे में हल्दी, दूध और गुलाबजल डालकर आता गूँथ लें। अब इस आटे का थोड अथोदा हिस्सा लेकर उसे अपने चेहरे और शरीर पर रगड़ें। 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें और फिर अच्छे से नहा लें। स्किन से कलर छुट जाएगा।

पपीते का फैसपैक
होली खेलने के बाद पपीते का गुदा निकालकर इसे चेहरे पर मल लें। अब कुछ देर बाद चेहरा धो लें।

होली खेलने से पहले ध्यान इन बातों का ध्यान रखें
- नाखूनों को रंगों से बचाने के लिए उनपर ट्रांसपेरेंट नेल लगा लें। इसे आपको होली खेलने से पहले करना होगा।
- पैरों के नाखूनों के लिए आप उनपर जैतून का तेल या ट्रांसपेरेंट नेल पेंट किसी भी उपाय का इस्तेमाल कर सकती है।
- होली खेलने के लिए ज्यादा गाढे रंगों का इस्तेमाल न करें।
- स्प्रे आदि के इस्तेमाल से बचें यह स्किन और बालों दोनों के लिए नुकसानदेह होता है।
- होली खेलने से पहले पूरे शरीर और बालों में अच्छे से सरसों और नारियल का तेल लगा लें। और पुराने कपडे ही पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
