Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
गर्दन की झुर्रियों को हटाने के आसान घरेलू उपाय
गर्दन भी महिलाओं के शरीर में सबसे आकर्षक शरीर का भाग होते हैं, सुडौल व तने हुए कंधे और सुराहीदार गर्दन आपकी पर्सनेलिटी पर चार चांद लगा देते हैं। लेकिन अगर गर्दन में झुर्रियां पड़ने लगें तो सुंदरता फीकी पड़ने लगती है। गर्दन पर उम्र का प्रभाव भी जल्दी पड़ता है। चेहरे की तरह गर्दन भी धूल, मिट्टी व धुएं की चपेट में आती है।
इससे गर्दन पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं और इसकी त्वचा कांतिहीन हो जाती है। अतः आपको अपना अच्छा ख्याल रखना चाहिए, जिससे ना सिर्फ आपको चेहरे की बल्कि गले की झुर्रियों से भी छुटकारा मिले। आज हम आम आपको बताएंगे गर्दन की झुर्रियों को दूर करने वाले प्राकृतिक मास्क की जानकारी लेते हैं।

गले में झुर्रियां होने की वजह..
- डिहाइड्रेशन
- नमी खोने की वजह से
- स्मोकिंग
- प्रदूषण
- खराब डाइट
- धूप में ज्यादा घूमने की वजह से
- अस्वस्थ लाइफस्टाइल

ऑलिव ऑयल और पपीता
ऑलिव ऑयल एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ई और ए से भरपूर होने के कारण त्वचा की हानिकारक फ्री रेडिकल्स के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।
इस्तेमाल का तरीका- एक चम्मच ऑलिव ऑयल को आधा चम्मच आर्गेनिक शहद और पपीते के गुदे के साथ मिलाकर इस मिश्रण से गर्दन की त्वचा पर ऊपर की दिशा में मसाज करें।

एलोवेरा और विटामिन ई ऑयल
ऐलोवेरा में मेलिक एसिड होता है जो झुर्रियों को घटाने में मदद करता है। विटामिन ई में मौजूद आपके चेहरे को जवां बनाने की शक्तियां मौजूद होती है। इन दोनों का मिश्रण बनाकर चेहरे पर 20 मिनट तक रहने दें फिर इसे धो लें।

शुगर और हनी स्क्रब
हफ्ते में एक बार शुगर और हनी का स्क्रब बनाकर इसे चेहरे के आसपास लगाएं, इससे चेहरा हाइड्रेड रहता है। आप घर पर भी ये स्क्रब बनाकर इसे चेहरे पर गर्दन के आसपास लगाएं। इससे स्किन मुलायम होने के साथ ही हाइड्रेड भी रहेगी।

मेथी का मास्क
मेथी के बीज से लेकर छाल, पत्ते और यहां तक की मेथी का हर हिस्सा फाइन लाइन को दूर करने में मददगार होता है।
इस्तेमाल का तरीका- मेथी के दानों को पानी में उबालकर उसे ठंडा कर लें और उससे अपना चेहरा साफ करें। या मेथी के हरे पत्तों को अच्छे से पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर सूखने दें। और फिर अपना चेहरा पानी से धो लें। एक हफ्ते के भीतर ही आपको अपनी त्वचा में कसाव दिखाई देने लगेगा।

अंडे की सफेदी का मास्क
गर्दन की झुर्रियों को दूर करने के लिए अंडे की सफेदी का पैक भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके त्वचा-पौष्टिक घटक हाइड्रो लिपिड ढीली त्वचा को लिफ्ट करने में मदद करता है। साथ ही अंडे में मौजूद प्रोटीन से आपके चेहरे को प्रोटीन मिलता है जिससे झुर्रियां दूर होती हैं।
इस्तेमाल का तरीका- एक अंडा लेकर उसका सफेद भाग निकाल लें। अब इस सफेद भाग के ऊपर एक चम्मच बादाम का तेल डालें और इसे तब तक फेंटें जब तक इस मिश्रण का कोई एक रंग ना हो जाए। अब इसे गले के उस स्थान पर लगाएं जहां आपको झुर्रियां दिख रही हैं।

केले का मास्क
केले में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता हैं।
इस्तेमाल का तरीका - इसके लिए 1 पका हुआ केला लीजिये और इसे अच्छी तरह मसल लीजिये। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 10 बूंद जैतून के तेल की डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। फिर इस केले के मास्क को चेहरे व गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर सादे पानी से धो लीजिए। ऐसा सप्ताह में 2 बार करने से गर्दन की झुर्रियां खत्म हो जाती हैं।

नारियल का तेल
गले के आसपास नारियल के तेल से मालिश करने से भी गर्दन के आसपास कसावट आती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण गर्दन के आसपास की मसल्स में ब्लड सकुर्लेट करके नई स्किन बनाती है। और मृत और सूखी त्वचा के जगह नई स्किन को बनाती है।


बादाम तेल
बादाम के तेल में विटामिन ई होता है जो, त्वचा को अंदर से पोषण पहुंचाता है। इस तेल से गर्दन की मसाज करें, जिससे झुर्रियां ठीक हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
