Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बिना मेकअप के पाइये गुलाबी गाल, पढ़ें कैसे

चेहरे की बनावट चाहे जैसी हो लेकिन अगर उस पर दाग धब्बे पड़ें हों और चेहरे पर चमक ना हो तो खुद का कॉन्फिडेंस मानों कम हो जाता है। लड़कियां अपने गालों को गुलाबी बनाने के लिये ना जाने कितने तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज़ करती हैं, जो कि ना सिर्फ उनके पैसे खर्च करवाता है बल्कि धीरे धीरे चेहर की रंगत को भी खींच लेता है।

हमारा चेहरा हमारी पहचान है और इसे खूबसूरत और आकर्षक बनाये रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। हर लड़की कि यह तमन्ना होती है कि उसके गाल गुलाबी हों जिससे उसकी खूबसूरती में चार चाँद लग जायेंगे। गालों के सौन्दर्य, रंगत और कोमलता को बढ़ाना चाहते हैं तो गालों के लिए चुनें प्राकृतिक सौन्दर्य प्रसाधन, जो उनकी कुरदरती चमक में और वृद्धि करें।
अगर आपको भी लगता है कि आप ज्यादा समय तक के लिये ब्यूटी प्रोडक्ट पर निर्भर नहीं रह सकती हैं तो आज ही से हमारे बताए गए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना शुरु कर दें।

चुकंदर
क्या आप चाहती हैं कि आपके गाल दिखने में लाल लगें तो चुकंदर चुकंदर से बेहतर कुछ नहीं। पहले 2 से 3 चुकंदर को उबाल कर मैश कर लें, फिर उसमें 3 चम्मच केओलिन पाउडर मिलाएं इसे आपने चहरे और गले में लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर धो लें।

मसूर की दाल और दूध का पेस्ट
घर पर काफी असानी से मसूर की दाल उपलब्ध हो जाती है। मसूर की दाल को 30 मिनट के लिए दूध में भिगो दें फिर इसे पीस लें। अब इसमें केओलिन पाउडर मिलाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

बेसन, मलाई, चोकर और दही
2-3 चम्मच बेसन लें इसमें एक चमम्च दूध की क्रीम और एक-एक चम्मच गेहूं की भूसी और दही मिलाएं। फिर इसे चहरे पर 15 मिनट के लिए लगाये और धोलें। इससे आपके गाल नरम और मुलायम हो जाएंगे।

खीरा
अगर आपकी त्वचा बेजान लगती है और आप उस पर से डेड स्किन हटाना चाहती हैं तो खीरे का गूदा लगाइये। खीरे के गूदे को चहरे पर लगाएं इससे आपकी त्वचा का रंग हल्का होगा साथी ही डार्क सर्किल भी कम होजाएंगे।

खीरे, नींबू, दूध और शहद का पेस्ट
आप घर पर ही फेस पैक बना सकती हैं। इसके लिए आपको कसा हुआ खीरा, नींबू का रस (1/4 कप), शहद और दूध 5-5 चम्मच मिला लें। फिर इसे 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होजाने पर इसे लगाये, और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

नींबू और दूध
मालिश करने से आप त्वचा हमेशा जवान और स्वस्थ रहती है। इसके लिए आपको 1/4 कप नींबू का रस और उसमें दूध मिला दें। फिर इससे चहरे पर मालिश करें। इससे आपके चहरे का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होगा।

बादाम
त्वचा में चमक के लिए नमी बहुत जरुरी है और इसे लिए आपको उसे रोज़ मॉइस्चराज़ करने की जरुरत है। थोड़े से बादाम को पीस लें फिर उसमें गुलाब की पंखुड़ी पीस लें अब इसमें पांच-पांच चम्मच पुदीना का रस और शहद मिलाएं अब इसे 5-6 दिनों फ्रिज में रख दें। फिर इसे रात में सोते वक़्त लगाएं।

फेस की मसाज करें
अपने गालों को चमक देने के लिये आप उन पर फेशियल मसाज भी कर सकती हैं। अपने गालों पर उंगलियों से हल्के हल्के मसाज करें जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो और गालों में एक नेचुरल ग्लो आए।

एक्सरसाइज भी करें
जिन लड़कियों के गाल गुलाबी होते हैं, उन्हें देख कर ही पता चल जाता है कि उनकी हेल्थ अच्छी है। तो अगर आप अंदर से अच्छा फील नहीं कर रही हैं तो आपके गालों पर भी वह चमक नहीं आएगी। एक्सरसाइज करने से शरीर में खून का सर्कुलेशन होता है और शरीर की सारी जमा गंदगी बाहर निकलती है। इससे हमारे खून में ऑक्सीजन और न्यूट्रियंट्स चेहरे तक पहुंचते हैं। यही नहीं एक्सरसाइज से स्किन का टोन भी निखरता है।



Click it and Unblock the Notifications
