Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे के ओपन पोर्स से गंदगी हटाने के लिए सस्ते और आसान उपाय
चेहरे की त्वचा के रोम छिद्र बताते हैं कि आपकी त्वचा कितनी स्वस्थ है। चेहरे के रोम छिद्र उम्र के साथ बड़े होते जाते हैं क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की रौनक कम होती जाती है। ये बड़े खुले रोम छिद्र भद्दे लगते हैं और परेशान करते हैं। यह समस्या आमतौर पर तैलीय त्वचा में अधिक होती है।
विशेषज्ञों के अनुसार कई बार गलत मसाज करने से भी रोम-छिद्र गैरजरूरी तौर पर खुल जाते हैं। इन पोर्स को छोटा तो नहीं किया जा सकता लेकिन इसे साफ करके हल्का जरूर किया जा सकता है।

अगर आपकी स्किन भी पोर्स में गंदगी जमा होने के कारण खुरदरी और कठोर नजर आती है तो इन घरेलू तरीकों से आप इसे बड़ी आसानी साफ करके चेहरे की स्किन को कोमल और चमकदार बना सकती है।
स्टीम लें
पोर्स में फसी गंदगी को आराम से निकालने के लिए भाप लेना बहुत बढ़िया ऑप्शन है। इससे स्किन बिल्कुल साफ और ब्राइट दिखने लगेगी। इस उपाय को आप सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं। इससे पोर्स साफ होने के साथ ही मुंहासे आने भी कम हो जाएंगे।
बेकिंग सोडा
यह उपाय पोर्स की सफाई गहराई से साफ करता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में साथ मिला कर पेस्ट बना लें। फिर इसे पूरे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
अंडा और नींबू
अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, इससे स्किन की खराब परत अपने आप ही हट जाती है और नींबू में मौजूद विटामिन सी चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है। इसके लिए कटोरी में अंडे का सफेद भाग और नींबू का रंस लेकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
गुलाब जल
पोर्स को बंद और साफ करने के लिये रोज वॉटर को चेहरे पर लगाकर उसे साफ करें। यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो कत्था लें और इसे गुलाब जल में और यदि त्वचा रूखी है तो दूध में धो लें। ध्यान रहे कि कत्थे की मात्रा मसूर के दाने जितनी ही होनी चाहिए। अब इसमें आधा चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच लेमन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
चीनी स्क्रब
चीनी पोर्स की सफाई के लिए बहुत बढ़िया उपाय है। इसके लिए चीनी में 1 चम्मच नींबू का रस मिला कर इससे चेहरे पर स्क्रब करें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
ग्रीन टी
ग्रीन से पोर्स की सफाई होने के साथ स्किन टाइट होती है और ऑयली स्किन से राहत मिलती है। इस उपाय के लिए 1 ग्रीन टी पाउडर, 1 अंडा, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा-सा गुलाबजल डाल कर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और बाद में सिंपल पानी से धो लें।
आइस क्यूब
आइस क्यूब चेहरे पर हल्के-हल्के लगाने से चेहरे के खुले पोर्स बंद होने लगते हैं। इससे त्वचा खूबसूरत भी दिखने लगती है। लेकिन ऐसा दिन में केवल 15 से 20 सेकंड ही करें। रात को सोने से पहले आइस क्यूब चेहरे पर लगाना सबसे बेहतर रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
