Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चाहिए गोल मटोल गाल तो करें ये काम

चेहरे को सुंदर बनाने में बाकी नैन-नक्श की तरह गालों का भी अहम भूमिका होती है। भरे भरे गाल हर लड़की की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते है। अगर गाल पिचके हुए होगें तो जितना भी मेकअप कर लिया जाए तो खूबसूरती फीकी ही लगती है। इसके अलावा गालों के पिचकने पर इंसान कमजोर और बीमार दिखने लगता है।
गालों को पिचकने का कारण पोषण में कमी या फिर पूरी नींद न लेना और धूम्रपान करना आदि हो सकता है। अगर आपक गाल भी पिचके हुए है तो आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप भी गोल-मटोल गाल पा सकते हैं।

गालों को गोल-मटोल बनाने के लिए करें ये काम
अच्छी डाइट लें
अगर आप पतले हैं तो डाइट में ज्यादा कैलोरी वाली चीजों को शामिल करें। जैसे केला, अंडे और आलू इससे आपका वजन बढ़ने के साथ गाल भी मोटे गोल-मटोल होंगे।
खूब सोंए और खूब पानी पीएं
दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीने और 8 घंटे की अच्छी नींद लेने से स्ट्रेस गायब होता है और गाल पर इसका इफेक्ट देखने को मिलता है।
गुब्बारे की तरह मुंह को फुलाएं
गालों को गुब्बारे की तरह फुलाएं और एक मिनट तक मुंह को गुब्बारे की तरह ही फुलाकर रखें। इस विधि को प्रतिदिन करीब तीन बार करें। कुछ ही महीनों में गालों का पिचकना खत्म हो जाएगा और गाल गोल-मटोल होने लगेंगे।
मेथी के दानें
चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए मेथी का दाना बहुत अच्छी भूमिका अदा करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटमिन होते हैं। जो त्वचा की झुर्रियां और लटकती त्वचा से निजात दिलाते हैं। इसे रात में भिगोकर रख दें और पेस्ट बनाकर गालों पर लगा लें। सूखने के बाद धुल दें।
गुलाब जल और ग्लिसरीन
पिचके गाल की समस्या को दूर करने के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन को आपस में मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण से रोजाना अपने गालो की मसाज करें।
जैतून का तेल
जैतून का तेल त्वचा के लिये अत्यंत लाभकारी है। आज खाने के लिये भी जैतून तेल का प्रयोग किया जाने लगा है। इसकी मालिश गालों को प्राकृतिक रूप से गोलमटोल बनाता है। प्रतिदिन एक चम्मच जैतून तेल का प्रयोग करें।
सरसो का तेल
गालों को आकर्षित बनाने के लिए आप रोजाना किसी अच्छे तेल जैसे बादाम व सरसों के तेल की मालिश कर सकते हैं। इन तेलों की मदद से कम से कम पांच मिनट तक गालों की मालिश करें।
सेब
सेब के पेस्ट को रोज सुबह आप अपने गालों व चेहरे पर लगा सकते हैं। 20 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
