Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन घरेलू उपायों से दूर करें चेहरे का मोटापा
अगर आप चेहरे के मोटापे से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप इस परेशानी से छूटकारा पा सकते हैं।
आजकल हर कोई स्वस्थ, सुंदर और युवा त्वचा की चाहत रखता है लेकिन पर्यावरण प्रदूषक जैसे कुछ कारक, सूर्य की हानिकारक UV किरणें, हानिकारक केमिकल-युक्त कॉस्मेटिक उत्पाद, हेल्दी डाइट ना लेना, त्वचा की देखभाल अच्छे से ना करने की वजह से आपकी स्कीन सुस्त और थकी हुई दिखती है, साथ ही ही ऐसी स्कीन पर झुर्रियों का प्रभाव भी जल्दी दिखता है।
ऐसे कई क्रीम और इलाज हैं जो चेहरे के मोटापे को खत्म करने और गाल को स्लिम और टोन्ड करने में सहायक होते हैं। लेकिन आमतौर पर इन क्रीम और ट्रीटमेंट की कीमत काफी ज्यादा होती है और साइड इफेक्ट्स का खतरा भी रहता है।
शुक्र है, ऐसे कई प्राकृतिक तरीके हैं जो काफी हद तक चेहरे के मोटापे (फैट) को कम कर सकते हैं और आपके चेहरे की मांसपेशियों को भी मजबूत कर सकते हैं। साथ ही ये तरीके 100% सुरक्षित होते हैं और आसानी से इस्तेमाल किये जा सकते हैं। इसके अलावा महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट के मुकाबले इन प्राकृतिक तरीकों के लिये आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।
चेहरे के मोटापे को जल्द से जल्द कम करने के लिए हम यहां कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जो पूरी तरह से नैचुरल हैं और इनसे किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं है। तो, चलिये जानें ऐसे ही कुछ घरेलू और कुदरती नुस्खों के बारे में जो आपके चेहरे को टोंड और खूबसूरत बनाने में मदद कर सकते हैं।

1) अंडा
अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन और एलब्यूमिन होता है, जिसमें स्कीन टोनिंग गुण होता है। ये स्कीन को टाइट करने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। साथ ही आप इसका इस्तेमाल कर अपने बालों को भी चमकीला और मुलायम बना सकते हैं।
सामग्री:
• 2 अंडे का सफेद हिस्सा
• 1 बड़ा चम्मच दूध
• 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
• 1 बड़ा चम्मच शहद
कैसे इस्तेमाल करे:
एक कटोरी में 2 अंडे का सफेद हिस्सा लेकर उसे अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच दूध, शहद और नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से (मिलाएं) मिक्स करें। अब, इस फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे कम से कम आधे घंटे तक लगे रहने दें। फिर इसे हल्के गर्म पानी से धो लें। जल्द और बेहतर रिजल्ट के लिये आप हर दिन इस उपाय को कर सकते हैं।
2) ग्लिसरीन
ग्लिसरीन त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। यह त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखने में भी मदद करता है।
सामग्री:
• 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
• ½ चम्मच नमक
कैसे इस्तेमाल करे:
एक कटोरी में ग्लिसरीन और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस सॉल्यूशन को कॉटन पैड यानि कि रूई के टुकड़े से अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और 20 मिनट के लिये छोड़ दें ताकि आपका स्कीन इसे अब्जॉर्ब कर लें। करीब 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी में धो लें। चेहरे के मोटापे को कम करने के लिए इस उपाय को सप्ताह में 3 से 4 बार करें।
3) दूध
प्राकृतिक रूप से त्वचा की टोनिंग और ब्राइटनिंग में दूध बहुत कारगर है। यह त्वचा के लचीलेपन को बनाये रखता है जिससे चेहरे पर जल्दी झुरियां नहीं पड़ती।
सामाग्री:
• 1 बड़ा चम्मच दूध
• 1 चम्मच शहद
कैसे इस्तेमाल करे:
1 बड़ा चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। अब चेहरे और गर्दन को साफ कर इस पैक को लगाएं और धीरे-धीरे अपनी त्वचा पर सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इसके बाद करीब 10 मिनट तक पैक को लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें। यह आपको डबल-चिन (ठोड़ी) से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। बेहतर रिजल्ट पाने के लिये सप्ताह में कम-से-कम दो बार इस उपाय को करें।
आप दूध की जगह दूध से निकाले गये फ्रेश क्रीम में 1 बड़ा चम्मच शहद मिला कर भी ऊपर बताई गई प्रक्रिया को आज़मा सकते हैं।
4) हल्दी
पुराने समय से ही त्वचा संबंधी कई समस्याओं के लिये हल्दी को एक अचूक उपाय माना गया है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो स्कीन से सूजन और अतिरिक्त फैट (वसा) को दूर करने में मदद करते हैं।
सामग्री:
• 1 चम्मच हल्दी
• 1 बड़ा चम्मच दही
• 1 बड़ा चम्मच बेसन
कैसे इस्तेमाल करे:
एक कटोरी में 1 चम्मच हल्दी और 1 बड़ा चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पेस्ट को अच्छे से मिला लें ताकि कोई गांठ ना रह जाए। यदि आपको लगता है कि पेस्ट बहुत गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा और दही मिला लें। अब, इस पेस्ट को साफ चेहरे और गर्दन लगाएं। पेस्ट को 20 मिनट तक सूखने दें। 20 मिनट के बाद, इसे नॉर्मल पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिये इस उपाय को सप्ताह में 2 बार करें। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि इस पेस्ट में अधिक मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे आपकी त्वचा में पीलापन दिख सकता है।
5) हॉट टावल (तौलिया) ट्रीटमेंट
स्टीम (भाप) फेस फैट को कम कर देता है। ये ट्रीटमेंट स्कीन पर पसीना पैदा करता है, जिससे चेहरे का मोटापा कम होता है। यह स्कीन को टाइट करने के साथ ही इसे जवां बनाता है।
सबसे पहले, एक पैन में थोड़ा पानी उबाल लें फिर इसे थोड़ा ठंडा होने दें। अब, एक तौलिया लें और इसे गर्म पानी में डुबो दें। इसके बाद अतिरिक्त पानी निचोड़ें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर रख कर दबाएं। बेहतर रिजल्ट के लिये इस उपाय को सप्ताह में 3 से 4 बार करें। अच्छा होगा कि आप इस उपाय को रात को सोने से पहले करें।
6) जीभ घुमाएं
इस उपाय को करने के लिये सबसे पहले आप अपना मुंह बंद करें और अपनी जीभ को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। यह सुनिश्चित करें कि जीभ घुमाने के दौरान आपकी जीभ होंठ की बाहरी सतह और दांतों को छूती हो। जीभ घुमाने की इस प्रक्रिया को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक-वाइज 15-15 बार करें।
7) च्यूइंग गम
यह अजीब लग सकता है, लेकिन हमें भरोसा है, च्यूइंग गम आपके फेस फैट को कम करने में मदद करता है। यह आसान तरीका आपके चेहरे से मोटापे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। फेस फैट कम करने के इस उपाय को आप दिन में 2 से 3 बार आसानी से कर सकते हैं। ऐसा करने से निश्चित ही आपको फेस फैट की परेशानी से राहत मिलेगी।

8) गुब्बारे फुलाना
चेहरे के मोटापे को कम करने का ये एक आसान और कारगर उपाय है, जिसे दुनियाभर में कई महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। गुब्बारे फुलाने से गाल की मांसपेशियों में मूवमेंट होता है, जिससे चेहरे के मोटापे को कम करने में मदद मिलती है। इसलिये, अगली बार जब कभी भी मौका मिले तो गुब्बारे फुलाने में संकोच ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
