Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
डार्क सर्किल से लेकर मुंहासों को हटाता है चावल का आटा

चावल हर घर में उपलब्ध हो जाता है। चावल न सिर्फ शरीर में पौष्टिक तत्वों की पूर्ति करता है बल्कि चावल सौंदर्य के हिसाब से भी गजब है। क्या आपने कभी चावल का फेसपैक का इस्तेमाल किया है? इसे लगाने से कई लाभ होते हैं। चावल के आटे से बने स्क्रब या फेसपैक का प्रयोग स्किन पॉलिशिंग और त्वचा की सफाई करने के लिये किया जाता है।
आज हम आपको बोल्डरस्काई के इस आर्टिकल में चावल के आटे से बनने वाले फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर में ही आसानी से तैयार कर सकती हैं और स्किन की कई समस्याओं से निजात पा सकती है। चाहे डार्क सर्किल हो या ड्राय स्किन की समस्या। हर समस्या से आप इससे आराम से छुटकारा पा सकती है। हम आपको बताते हैं कि कैसे चावल की मदद से आप एक साफ़-सुथरी और निखरी त्वचा पा सकते है।

कील मुंहासे
एक कटोरी में एक चम्मच शहद, एक चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच चावल का आटा मिलकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा दें। कुछ दिनों तक इस पेस्ट को लगाए और फिर देखिए इसका फायदा।

टैनिंग
चावल का आटा टैनिंग दूर करने में बहुत मददगार होता है। इसके लिए एक चम्मच चावल का आटा और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने पर ताजा पानी से धो दें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

ऑयली स्किन के लिए
चावल का आटा आपके चेहरे पर महंगे और ब्रांडेड पाउडर की जगह भी ले सकता है। एक कप चावल के आटे में आधा कप कॉर्न स्ट्रेच मिला दें। इसे मिलाने के बाद इसे पाउडर को मेकअप करने से पहले आप मेकअप ब्रश से लगा लें। इससे मेकअप लम्बा टिकने के साथ ये पाउडर चेहरे के सारे तेल को सोख लेगा।

डार्क सर्किल
डार्क सर्किल हटाने के लिए चावल का आटा बहुत ही अच्छा नेचुरल उपाय है। डार्क सर्किल के लिए थोड़े से चावल के आटे में पकैस्टर ऑइल की कुछ बूदें डालें। इसे आंखों के नीच डार्क सर्किल पर लगाएं, कुछ ही दिनों में आंखों के नीचे काले घेरे हलके होने शुरू हो जाएंगे।

ड्राय स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन ड्राय रहती है तो चावल का आटा आपकी मदद कर सकता है। उसके लिए बस आपको चावल के आटे में स्ट्रॉबेरीज या केला को मसलकर एक पेस्ट तैयार करके उसे अपने चेहरे पर लगाए। 15-20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। त्वचा मुलायम हो जाएगी।

ड्राय स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन ड्राय रहती है तो चावल का आटा आपकी मदद कर सकता है। उसके लिए बस आपको चावल के आटे में स्ट्रॉबेरीज या केला को मसलकर एक पेस्ट तैयार करके उसे अपने चेहरे पर लगाए। 15-20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। त्वचा मुलायम हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
