Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हर तरह की स्किन के लिये ऐसे बनाएं बेसन फेस पैक

घर पर खाए जाने वाले बेसन के फायदे त्वचा के लिये काफी हैं। बेसन का फेस पैक एवं मास्क का प्रयोग करके आप अपनी त्वचा की काफी सारी समस्याएं सुलझा सकती हैं। भले ही आपकी त्वचा सूखी या तैलीय हो, अगर आप इसकी सही प्रकार से देखभाल नहीं करेंगी तो इसपर चमक नहीं आ पाती। बेसन में कई तरह के गुण होते हैं और इसके प्रयोग से त्वचा पर निखार भी आता है। झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक

सदियों से हमारी नानी और दादी अपनी त्वचा की देखभाल बेसन से ही करती आई हैं। सौंदर्य दुकानों पर मिलने वाले उत्पादों के मुकाबले बेसन से बना फेस पैक काफी किफायती साबित होता है। आप बेसन के फेस पैक की मदद से चेहरे की परत पर जमे टॉक्सिन को भी निकाल सकते हैं। हम अपने इस लेख में आपको बेसन के कुछ फेस पैक्स बनाना सिखाएंगे जिसे आप किसी भी प्रकार की त्वचा के लिये प्रयोग कर सकती हैं।
आपके पास बेसन में मिलाने के लिये जो कुछ भी घर पर उपलब्ध हों, उसे मिला कर एक आसान सा पैक बना सकती हैं। अगर आपके पास ग्रीन टी, हनी, दही, जैतून तेल या फिर अन्य घरेलू सामग्रियां हैं तो उसे अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुन कर पैक में डाल सकती हैं।

1. अगर स्किन मिली-जुली है
इस पैक को बनाने के लिये ½ चम्मच बेसन, 1 टीस्पून ऑलिव ऑइल और ½ चम्मच नींबू का रस चाहिये होगा। इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। उसके बाद 10-15 मिनट रूक कर चेहरे को धो लें। यह पैक हफ्ते में दो बार जरुर लगाएं।

2. एक्ने वाली स्किन के लिये
इस पैक को बनाने के लिये 1 टीस्पून बेसन, 2 टीस्पून ग्रीन टी चाहिये होगी। इन दोनों चीजों को मिक्स करें और अपने चेहरे पर इसे लगा कर धीरे धीरे मसाज करें। फिर 10 मिनट इसे चेहरे पर लगा कर छोड़ दें और फिर गरम पानी से चेहरे को धो लें। इसे लगाने से आपके चेहरे पर मुंहासे आने कम हो जाएंगे। इस मास्क को चेहरे पर वीकली बेसिस पर लगाएं।

3. ड्राई स्किन के लिये
इस मास्क को बनाने के लिये ½ टी स्पून बेसन 1 टीस्पून एलो वेरा जेल ले कर मिला लें। इन सामग्री को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक लगा छोड़ दें। बाद में इसे पानी से धो लें। इस मास्क को 2-3 बार हफ्ते में यूज़ करें।

4. संवेदनशील त्वचा के लिये
इस मास्क को बनाने के लिये 1 टीस्पून बेसन और 1 टीस्पून रोज वॉटर मिला लें। एक बार यह मास्क तैयार हो जाने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे धो लें। इससे चेहरे का ऑइल साफ होगा। आप इस मास्क को हर हफ्ते लगा सकती हैं।

5. स्किन अगर ऑइली हो
इस मास्क को बनाने के लिये 1 टी स्पून बेसन के साथ 2-3 टीस्पून कैमोमाइल टी मिलाएं। फिर इस पेस्ट को कुछ देर रख दें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट के बाद इसे पानी की सहायता से धो लें। इससे चेहरे का ऑइल और चिपचिपापन जाएगा। इस मास्क को हर हफ्ते लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
