Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
धूप से फॉरहेड हो गया है टैन? इन घरेलू उपायों से हटाएं टैनिंग

गर्मियों में सूर्य की तेज धूप की वजह से होने वाली सनटैन (sun tan) एक आम समस्या है। मेलिन की मात्रा बढ़ जाने से त्वचा का रंग और भी गहरा हो जाता है। अल्ट्रावायलेट किरणों से प्रोटेक्ट करने के कारण भी स्किन टैन होती है। गर्मियों में इसका प्रतिशत कई गुना बढ़ जाता है। स्पेशली माथे पर तो टैनिंग सबसे ज्यादा दिखाई देती है।
सन टैनिंग पूरे चहरे में सबसे ज्यादा माथे पर ही दिखाई देती है। क्योंकि धूप सीधे माथे पर पड़ती है। कई बार टैनिंग इतनी बढ़ जाती है कि माथे का कलर अलग और चेहरे का अलग दिखाई देने लगता है। माथे की या फॉरहेड की टैनिंग आपकी सुंदरता को बिगाड़ सकता है। घर में किए जाने वाले आसान से उपायों से इस टैनिंग को हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
गेंहू का आटा
गेहू के आटे को कच्चे दूध में मिलाकर त्वचा कुछ देर भिगोने के बाद इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखे ये त्वचा की रंगत को बढ़ाएगा।
बेसन, दही और नींबू
बेसन , दही और नींबू बराबर मात्रा में लेकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे माथे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। मिश्रण पूरी तरह सूख जाने पर गुनगुने पानी से धोएं।
ककड़ी और नींबू
ककड़ी और नींबू के रस को मिलाकर एक फेसमास्क तैयार करें अब इसे चेहरे पर लगाएं। नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है। अच्छे रिजल्ट के लिए इसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
शहद और पपीता
फ्रेश पपीता का गूदा निकालकर उसमें एक टीस्पून शहद मिला लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पैक को माथे पर लगाकर सूखने दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय को आपको हफ्ते में तीन बार करना है। माथे की टैनिंग चली जाएगी। पपीता टैनिंग को हटाकर स्किन को क्लीन करता है और शहद सॉफ्टनेस लाता है।
ओट्स और छाछ
ओट्स भी माथे की टैनिंग को हटा सकता है इसके लिए आपको इसे छाछ के मिक्स करना होगा। छाछ और ओट्स को बराबर मात्रा में लेकर माथे पर लगाएं, सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। ओट्स में पाए जाने वाला एसेंशियल ऑइल डेड स्किन को हटाने के साथ ही ग्लो भी लाता है।
नींबू का रस और एलोवेरा
आधे नींबू के रस में एलोवेरा जेल या उसकी पत्ती से थोड़ा सा रस निकालकर मिला लें। इस पैक को माथे और चेहरे पर लगाकर सूखने दें फिर ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को आपको हर दिन करना है। माथे की टैनिंग कुछ ही दिन में चली जाएगी। नींबू में टैनिंग को हटाने वाले तत्व पाए जाते हैं वहीं एलोवेरा स्किन के कलर को लाइट करता है।
बादाम
बादाम का स्क्रब सनटैन को कम करने के साथ-साथ त्वचा में ताजगी ला देता है। बादाम को तीन-चार घंटे तक भिगोकर रखने के बाद पिस लें। उस पेस्ट को सनटैन वाले त्वचा पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से टैनिंग को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी और दही से मिलाकर चेहरे पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
