Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कहीं जरुरत से ज्यादा ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल तो नहीं कर रही हैं आप?
मार्केट में कई तरह के महंगे और ब्रांडेड ब्यूटी प्रॉडक्ट मौजूद है। हम में से कई महिलाएं खूबसूरत और बेदाग चेहरा पाने की हसरतें लिए इन प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल सुबह उठने से लेकर रात को सोने से पहले तक अपने चेहरे पर करती है। लेकिन आप जानती है कि इनमें कई हार्श केमिकल मौजूद होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
इन केमिकल्स के निरंतर इस्तेमाल करने से कई समस्याएं हो सकती है। जैसे- मुंहासे, काले धब्बे, डार्क सर्कल और पिंपल्स। कई लोग बिना किसी नॉलेज के विज्ञापनों से गुमराह होकर बिना नतीजे जाने कोई सा भी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरु कर देते है। जिसका परिणाम ये होता है कि चेहरे पर रिएक्शन दिखने लगते हैं। उम्र से पहली झुर्रियां और मुंहासे। आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि स्किन केयर प्रोडक्ट्स का गलत या जरुरत से ज्यादा अधिक इस्तेमाल करने से आपको कई तरह के स्किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आइए जानते है।

त्वचा में ड्रायनेस आ जाना
कई स्किन केयर प्रॉडक्ट में अत्यधिक मात्रा में केमिकल मिले हुए होते है। जिसके अधिक इस्तेमाल की वजह से त्वचा का प्राकृतिक तेल नष्ट हो जाता है। जिसकी वजह से चेहरा ड्राय बन जाता है। कई स्किन केयर प्रॉडक्ट में रेंटिनॉल्स और हाईड्रॉक्सी एसिड होता है जो त्वचा को रूखा बना देते है।

रैशेज हो जाना
स्किन केयर प्रोडक्ट्स में एक्रिलेट्स, फ्रेग्नेंस और प्रीजरवेटिव होते हैं जो त्वचा में लाल चकते की समस्याएं बढ़ा देता है और जिसकी वजह से चेहरे में खुजली की समस्या होने लगती है। और इस वजह से रैशेज की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए इन प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

त्वचा में जलन होने लगना
त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए मार्केट में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते है। उनमें मौजूद केमिकल की वजह से अक्सर चेहरे में सूजन और जलन की समस्या होने लगती है।

मुंहासे होने लगना
वैसे तो हार्मोनल चैंजेज की वजह से मुंहासों की समस्या होती है। लेकिन यदि आप अधिक ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो उनमें मौजूद एसिड और रेटिनॉल त्वचा संबंधी समस्या जैसे- पिंपल्स और मुंहासों को बढ़ा देते हैं जिसकी वजह से दर्द महसूस होने लगती है।

टेक्सचर में कोई सुधार न होना
लोगों को लगता है कि अधिक ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना त्वचा में निखार लाता है और खूबसूरत बनाता है और साथ ही त्वचा के टेक्सचर में भी सुधार लाता है, लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि इनके इस्तेमाल से त्वचा की समस्या और बढ़ जाती है।

ऑयली स्किन होना
बहुत अधिक मात्रा में स्किन केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से चेहरे का मॉश्चराइजर लेवल पर फर्क पड़ता है। जिसकी वजह से चेहरा एकदम ऑयली होने लगता है। ऑयली चेहरे से परेशान होकर आप फिर से दूसरे ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना शुरु कर देंगे जिस वजह से आपका चेहरा जरुरत से ज्यादा ड्राय होने लगेगा और आपके चेहरे की नमी के स्तर पर असर पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
