Latest Updates
-
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
रोज़ सुबह ऐसे करें अपनी स्किन की देखभाल

आप सुबह उठने के बाद क्या करती हैं? क्या आपके पास उतना समय होता है कि आप अपने चेहरे और शरीर की ओर थोड़ा ध्यान दे कर खुद को खूबसूरत बना सकें? सुबह आपका चाहे जितना भी बिजी शेड्यूल क्यूं ना हो लेकिन आपको अपनी त्वचा और स्वास्थ्य के लिये कुछ समय जरुर निकालना चाहिये।
आपको हर दिन खूबसूरत और फ्रेश दिखना है। लेकिन अगर आपके पास समय ना हो तो, आप क्या करेंगी? इसके जरुरी है कि आप कुछ स्टेप फॉलो करें और अपनी त्वचा को सुंदर सा लुक दें। वे लड़कियां जो रात में मेकअप करती हैं उनके लिये यह स्किन केयर रूटीन काफी जरुरी है। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह ऐसे कौन से काम है जो स्किन केयर के लिये अच्छे होते हैं।

1. चेहरे को धोइये
उठते ही पहले अपने चेहरे को धोइये। इससे ना केवल आप सोने के बाद फ्रेश लगेंगी बल्कि सोते वक्त चेहरे पर जो गंदगी जमी हेागी वह भी निकल जाएगी। नाइट क्रीम्स काफी हेवी होती हैं, जिससे गंदगी आ कर उनसे चिपकती है। चेहरे को साफ करने के लिये अपना क्लींजर यूज कीजिये। हम सलाह देंगे कि आप जेल बेस्ड क्लींजर का ही यूज़ करें ना कि तेल वाला।
2. टोन
बहुत सी लड़कियां इस बात को बिल्कुल नकार देती हैं और उन्हे लगता है कि टोनर लगाना बिल्कुल भी जरुरी नहीं है। एक अच्छा टोनर वह होता है जो पोर्स को बंद कर दे और स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करे। यह रात में लगाई गई क्रीम या क्लींजर को साफ भी करता है। यह स्किन से डेड स्किन को भी हटाने में मदद करता है। अगर आप एक अच्छा टोनर यूज करें तो आप पाएंगी कि आपकी कॉटन बॉल पर गंदगी चिपकी हुई दिखेगी जो कि क्लींजर से भी नही जाएगी। इसी वजह से पिंपल्स भी होते हैं। टोनर से चेहरे पर लगाया हुआ मॉइस्चराइजर भी काफी देर के लिये टिकता है।
3. मॉइस्चराइजर
आपको एक लाइट बेस्ड जेल मॉइस्चराइजर यूज करना चाहिये। गर्मियों के दिनों में आपको काफी पसीना आएगा जिसके चलते आपको एक हल्का मॉइस्चराइजर यूज़ करने की जरुरत पड़ेगी। डे क्रीम काफी हेवी होती हैं। और अगर आपने हैवी क्रीम लगाई तो वह दिन में चेहरे से पिघल सकती है। तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी स्किन कितनी भी ड्राय क्यूं ना हो, आपको जेल क्रीम का ही यूज़ करना चाहिये।
4. आई क्रीम
आंखों के नीचे की स्किन काफी संवेदनशील होती है। इसलिये आपको इसका एक्सट्रा ध्यान रखना होगा। इससे पहले आप कुछ और यूज़ करें, आपको पहले आई क्रीम ही यूज़ करनी चाहिये। इससे अंडर आई एरिया मॉइस्चराइज रहेगा और झुर्रियां नहीं दिखेंगी।
5. एस पी एफ
सूरज की तेज धूप में निकलने से पहले आपको सन स्क्रीन जरुर लगानी चाहिये। इससे आप टैनिंग से बची रह सकती हैं और आपकी स्किन पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ेंगी। सन स्क्रीन यूज़ ना करने की वजह से आपकी स्किन को स्किन कैंसर हो सकता है। आपको ऐसी सनस्क्रीन यूज़ करनी चाहिये जो या तो SPF 30 का हो या फिर उससे थोड़ा ज्यादा का।
6. स्क्रब
हफ्ते में एक बार चेहरे पर स्क्रब जरुर लगाइये, जिससे स्किन की डेड सेल्स निकल जाए। इससे स्किन काफी ब्राइट दिखेगी और आप सुंदर लगेंगी। लेकिन हां, इसे रोज रोज ना यूज करें क्योंकि यह स्किन पर काफी हार्श होता है। स्क्रबिंग करने के बाद स्किन पर टोनर जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
