Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या पहली बार फेशियल वैक्स करवा रही हैं? तो ये बातें जान लें...
हम में से बहुत सी महिलाओं के हार्मोनल अनबैलेंस की वजह से चेहरे पर बाल होते हैं, चेहरे पर बाल होना वास्तव में कई बार शर्मनाक महसूस कराते है, क्योंकि लोग इसका मजाक उड़ाने लगते है। चेहरे के घने गहरे अनचाहे बाल महिलाओं की सुंदरता में बाधा पहुंचाते है। चेहरे पर भी काफी बाल होते हैं। बाल कम हों और उनकी ग्रोथ अधिक न हो तो उसे थ्रेड से निकाला जा सकता है लेकिन जब ग्रोथ बहुत अधिक हो तो वैक्स का इस्तेमाल करना पड़ता है।
यहां हम आपको चेहरे के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग का तरीका बता रहे हैं। क्या आपको चेहरे की वैक्सिंग करनी चाहिए? इस बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।
महिलाओं के लिए उनका साफ सुथरा और बेदाग चेहरा कितना मायने रखता है ये सभी को मालूम है। यही कारण है कि चेहरे की वैक्सिंग को इतना महत्व दिया गया है। साफ चेहरा आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है, इसे बाल रहित चेहरे के लिए वैक्सिंग कराने में हर्ज ही क्या है। चेहरे के बालों को निकालने के कई तरीके हैं जैसे वैक्सिंग, थ्रेडिंग या शुगरिंग। चेहरे के बालों को हटाने के लिए किसी भी तरीके को अपनाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए आइए जानते है कि महिलाओं को चेहरे की वैक्स करने से पहले किन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए।

बालों की लंबाई और मात्रा:
यदि आपके चेहरे पर बहुत अधिक बाल हैं और यदि वास्तव में वे बहुत लम्बे है तो वैक्सिंग इन्हें निकालने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि इससे एक बार में काफी बाल निकल जाते हैं और बाल जितने लम्बे होते हैं उतनी आसानी से वैक्सिंग से बाल निकल जाते हैं।

दर्द:
हम आपसे झूठ नहीं बोलेंगे परन्तु इसमें काफी दर्द होता है संभवत: शरीर के अन्य भागों पर वैक्सिंग करने से बहुत ज्यादा क्योंकि चेहरे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। परन्तु यह दर्द 10-15 मिनिट तक ही रहता है। यदि नहीं तो आपको मेडिकल सहायता की आवश्यकता हो सकती है।

वैक्स के प्रकार
ध्यान रहे कि चेहरे के लिए आप सही प्रकार के वैक्स का उपयोग करें। यह वैक्स शरीर के अन्य भागों पर उपयोग किये जाने वाले वैक्स की तुलना में बहुत सौम्य होना चाहिए। बाज़ार में चेहरे की वैक्सिंग के लिए रेडी टू यूज़ वैक्सिंग स्ट्रिप भी मिलती हैं। इनमें पोषक तत्व जैसे विटामिन ई और एलोवेरा होता है और ये चेहरे के लिए बहुत सौम्य होती हैं।

अधिक समय तक टिका रहने वाला:
एक बार वैक्सिंग करने पर आपको 2 से 6 सप्ताह तक वैक्सिंग की आवश्यकता नहीं होती तथा यह आपके बालों के बढ़ने की दर पर भी निर्भर करता है। चेहरे के अन्य बालों को निकालने के अन्य तरीकों की तुलना में वैक्सिंग से चेहरे के बाल निकलने पर बाल जल्दी नहीं आते। ऐरे

लालिमा:
चेहरे की वैक्सिंग करने के बाद आपके चेहरे पर थोड़ी लालिमा आ सकती है परन्तु यह 15 मिनिट बाद चली जाती है। इससे आराम पाने एलोवेरा जैल लगायें। इसके अलावा आप बेबी ऑइल भी लगा सकती हैं क्योंकि ऑइल से त्वचा पर वैक्स के जो अवशेष बचते हैं वो भी दूर हो जाते हैं। ऐरे

त्वचा को तैयार करना
वैक्सिंग के लिए त्वचा को तैयार करने से पहले ध्यान रखें कि आप अपने चेहरे को धो लें और आपके चेहरे पर कोई मेकअप या तेल न लगा हो। उसके बाद जिस हिस्से पर वैक्सिंग करनी है उस पर बेबी पाउडर लगायें ताकि बाकी बचा हुआ तेल अवशोषित हो जाए। उसके बाद वैक्स स्ट्रिप लगायें। ऐरे

आफ्टर-केयर:
वैक्सिंग के बाद चेहरे को बहुत कठोर साबुन से चेहरा न धोएं। चेहरा धोने के लिए सौम्य क्लीन्ज़र या बेबी सोप का उपयोग करें। इसके बाद चेहरे को अच्छे से मॉस्चराइज़ करें और चेहरे को हाथ न लगायें क्योंकि यदि आपको मुंहासों की समस्या है तो ऐसा करने से मुंहासें हो सकते हैं।

क्या खुद कर सकते है?
अगर आप खुद वैक्स करने में पारंगत है तब चेहरे पर वैक्सिंग करना थोडा कठिन हो सकता है क्योंकि वैक्सिंग करते समय आप अपने चेहरे के पूरे भाग को नहीं देख सकते। अत: अच्छा होगा कि आप किसी विशेषज्ञ से इसे करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
