Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
प्रियंका चोपड़ा की तरह चाहती हैं खिलखिलाती स्किन, ट्राय करें उनका ये फेवरेट उबटन
जल्द ही प्रियंका चोपड़ा दुल्हन बनने वाली हैं। वो निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं। इस दौरान सामने आ रही तस्वीरों में उनकी साफ़ और दमकती त्वचा किसी से छिपी नहीं है। रोका सेरेमनी के दौरान तो प्रियंका और उनकी मां ने उबटन की रेसिपी भी साझा की थी।
ये यक़ीन कर पाना थोड़ा मुश्किल लगता है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली देसी गर्ल अब भी घरेलू नुस्खों पर विश्वास करती है। लेकिन उनकी बेदाग और दमकती त्वचा को देखकर तो मानना पड़ेगा कि बिना साइडइफ़ेक्ट के ऐसी स्किन पाने के लिए उन्होंने ये रास्ता चुना होगा।

अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह बिना किसी केमिकल का इस्तेमाल किए ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो इस उबटन को ट्राई कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं उस उबटन की विधि जिसका इस्तेमाल प्रियंका चोपड़ा करती हैं।

किन चीज़ों की है ज़रूरत:
1. 2 चम्मच गेहूं का आटा
2. एक चुटकी हल्दी
3. नींबू के रस की कुछ बूंदें
4. 1 चम्मच फुल फैट वाला दही
5. गुलाब जल
आपको इस उबटन के लिए सिर्फ इन पांच चीज़ों की ही ज़रूरत है।

कैसे तैयार करें उबटन:
आप सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें ये सभी सामग्री लें और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। सब चीज़ों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। आप इस उबटन की मात्रा बढ़ाने या घटाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको जितनी मात्रा चाहिए उसके अनुसार रोज़ वाटर का प्रयोग करें।

उबटन का कैसे करें उपयोग:
इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा छोड़ दें। आप बिना लापरवाही किये सप्ताह में दो बार ज़रूर इस उबटन का इस्तेमाल करें। आपको खुद ही इसका असर देखने को मिल जायेगा।

इस उबटन में इस्तेमाल की गयी सामग्री के लाभ:
1. गेहूं का आटा (थोड़ा दरदरा)
आटे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को सूरज से होने वाले डैमेज से सुरक्षित रखता है। ये त्वचा को वातावरण से होने वाले दूसरे दुष्प्रभावों से भी बचाता है। ये त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेता है और उसे ऑयल फ्री बनाता है।
2. हल्दी
हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पोर्स पर काम करता है और त्वचा को आराम देता है। इसके अलावा इसके औषिधीय गुण त्वचा को सूरज की रौशनी से बचाने के अलावा डार्क स्पॉट, बारीक लकीरों और झुर्रियों पर भी काम करता है।
3. नींबू का रस
नींबू में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो स्किन टोन को हल्का करके त्वचा को चमकाता है। विटामिन सी की मदद से कोलाजन का प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है।
4. फुल फैट दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा के डेड सेल्स पर काम करता है। इसकी हल्की एक्सफोलिएशन की प्रक्रिया त्वचा को नेचुरल ग्लो देती है और साथ ही रंगत भी साफ़ करती है।
5. गुलाब जल
रोज़ वाटर हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक है। सेंसेटिव स्किन वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को ठंडक और राहत पहुंचाने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
