Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
वर्कआउट के बाद इन टिप्स से रखें अपनी स्किन का ख्याल

आज कल जिम का क्रेज काफी लड़कियों में बढ़ गया है। जिम में वर्कआउट करने से ना केवल शरीर को ही फायदा होता है बल्कि स्किन भी काफी ग्लोइंग बन जाती है। एक अच्छे वर्कआउट सेशन से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ जाता है जिससे फ्री रैडिकल डैमेज नहीं होता।
जहां जिम में वर्कआउट करने के बेहतरीन फायदे होते हैं वहीं स्किन को वर्कआउट करते समय बचाना भी काफी जरुरी है जिससे वह हेल्दी बनी रहे और हर वक्त चमकती रहे।

अगर आप रेगुलर वर्कआउट करने के लिये जिम जाती हैं तो ऐसे में बहुत जरुरी है कि आप अपनी स्किन की पूरी तरह से केयर करें।
आज हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स बताएंगे जिससे आप हर वक्त गॉर्जियस दिख सकती हैं। आइये जानते हैं कि पसीने से तर होने के बावजूद आप अपनी स्किन की कैसे देखभाल कर सकती हैं।

1. अपने चेहरे को छूने से बचें
वर्कआउट के बाद शरीर पर इतना ज्यादा पसीना होता है कि इससे शरीर पर काफी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। अगर आप इस दौरान अपने चेहरे को छुएंगी तो इससे इंफेक्शन फैल सकता है। इसलिये आपको अपने चेहरे को छूने से बचना चाहिये।

2. तौलिये की जगह पर वाइप्स प्रयोग करें
बहुत से लोग यह गलती करते हैं। वे उसी तौलिये से अपने चेहरे को पो़छते हैं, जिससे उन्होंने वर्कआउट के दौरान अपने शरीर के अन्य भाग को पोछा था। इससे स्किन पर इंफेक्शन फैल सकता है और मुंहासे निकल सकते हैं। तौलिये की जगह पर चेहरे को पोंछने के लिये हमेशा वेट वाइप्स यूज़ करें।

3. गुनगुने पानी का प्रयोग करें
एक भारी भरकम वर्कआउट के बाद कई लोग ठंडे पानी से नहाते हैं। लेकिन अगर आप ठंडे पानी से नहाती हैं तो आपकी स्किन का नेचुरल तेल निकल जाएगा। इससे स्किन काफी रूखी और खुरदुरी हो जाएगी। इसलिये आपको हमेशा गुनगुने पानी से ही नहाना चाहिये और चेहरा भी उसी से धोना चाहिये।

4. स्किन को हल्के से पोंछे
यह एक जरुरी स्किन केयर रूल है जो हर उस व्यक्ति को करनी चाहिये जो जिम में वर्कआउट करता है। पसीना आने पर कभी भी अपनी स्किन को तौलिये से तेजी से रगड़ना नहीं चाहिये। इससे स्किन रगड खा कर लाल पड़ सकती है और मुंहासे निकल सकते हैं।

5. एक हल्का टोनर प्रयोग करें
भारी वर्कआउट करने के बाद आपकी स्किन अंदर से बाहर की ओर डीहाइड्रेट हो सकती है। इसलिये स्किन को मेजर हाइड्रेशन देने के लिये ढेर सारा पानी पिएं और चेहरे पर हल्का टोनर लगाएं।

6. मॉइस्चराइज करें
स्किन टोनर यूज़ करने के बाद आपको चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिये। मॉइस्चराइजर हमेशा लाइट होना चाहिये जिससे आपकी स्किन वर्कआउट के पहले और बाद में भी मुलायम बनी रहे।

7. मेकअप ना करें
यह एक और जरुरी स्किन केयर टिप है जो आपको ध्यान में रखनी चाहिये। चाहे आप सुबह वर्कआउट के लिये निकलती हों या फिर रात में, आपको चेहरे पर मेकअप लगाने से बचना चाहिये। इसके अलावा आपको वर्कआउट करने के 1 घंटे बाद तक मेकअप ना लगाएं। मेकअप लगाने से मुंहासे निकल सकते हैं।

8. अपनी स्किन को बचाइये
अपनी स्किन को सनस्क्रीन लगा कर बचाइये। अगर आप दिन में वर्कआउट करने जा रही हैं तो सनस्क्रीन जरुर लगाएं। इससे स्किन डैमेज नहीं होगी।

9. वर्कआउट के बाद चेहरे को अच्छे से धोएं
वर्कआउट करने के बाद सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं। क्योंकि वर्कआउट के दौरान बहुत अधिक पसीना निकलता है। इस पसीने में बहुत सारे बैक्टीरिया और जर्म्स होते हैं जो आपके त्वचा को बेजान लुक देने का काम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
